गोंदिया: भाजपा के कुशल नेतृत्व संदीप जोशी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं.. भाजपा शहर अध्यक्ष सुनिल केलनका

259 Views

नागपुर विभाग स्नातक मतदार संघ चुनाव:

गोंदिया: भाजपा के कुशल नेतृत्व संदीप जोशी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं.. भाजपा शहर अध्यक्ष सुनिल केलनका

प्रतिनिधि।
गोंदिया। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 20 हेतु नागपुर विभागीय पदवीधर मतदार संघ चुनाव में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में खड़े नागपुर महानगर के महापौर संदीप जोशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील गोंदिया शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलनका ने स्नातक मतदाताओं से की है।
    श्री केलनका ने कहा, ये चुनाव आम तरह का चुनाव नहीं बल्कि यह विदर्भ के स्नातक शिक्षित बेरोजगारों के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। यही वह चुनाव है जिसमें संपूर्ण विदर्भ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की आवाज मजबूत होगी, यही वह चुनाव है जिससे कि अंशकालीन शिक्षकों को न्याय का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसके लिये एक दमदार और योग्य नेतृत्व की आवश्यकता है।
    नागपुर पदवीधर मतदार संघ में राजनीतिक ईच्छाशक्ति एवं सेवा कार्यों में अग्रणी और अनुभवी यूवा नेतृत्व संदीप जोशी जो कि नागपुर महानगर पालिका के महापौर हैं, और जो कि विगत अनेक वर्षों से विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे युवाओं के बीच कार्य कर रहे हैं, और यदि संदीप जोशी की जीत सुनिश्चित होती है तो माना जा सकता है कि महाराष्ट्र विधानमंडल में बेरोजगार स्नातक युवाओं को रोजगार प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
    भाजपा के शहर अध्यक्ष सुनिल केलनका ने नागपुर पदवीधर मतदार संघ के चुनाव में  भाजपा उम्मीदवार संदीप जोशी के संदर्भ में उक्त बाते कही, तथा उन्होंने कहा कि संदीप जोशी एक युवा जोशीले उर्जावान नेता हैं, जिन्हें अधिक से अधिक वोट देकर जीत का मार्ग स्नातक मतदाता करें, एैसा मैं आहवान करता हूं।

Related posts