गोंदिया: संविधान मैत्री संघ ने मनायी जननायक बिरसा मुंडा जयंती…

168 Views

 

प्रतिनिधि।

गोंदिया: वीर बिरसा मुंडा की जयंती के सुअवसर पर आज संविधान मैत्री संघ तथा विविध सामाजिक संघटनो के साथियों ने मिलकर जननायक को अभिवादन किया. स्थानीक कुंभारे नगर के संस्कार केंद्र मे सम्पन्न कार्यक्रम की सुरुवात मे वीर बिरसा मुंडा इनके छायचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर संविधान मैत्री संघ संयोजक अतुल सतदेवे, आंबेडकरी संस्कार केंद्र संचालक महेंद्र कठाने, अवंतीबाई लोधी महासभा के शिव नागपुरे, ओबिसी संघर्ष कृती समिती के कैलाश भेलावे, युवा बहुजन मंच जिलाध्यक्ष सुनील भोंगाडे, मखियार समाज संघटन के रोशन सेंदरे, इमरान भाई, बाबु सेख, सतीश गिरी, राजु शिवनकर, प्रवीण भरने, डी.आई खोबरागड़े, संतोष वैद्य, दिपक वानखेडे, निखिल गजभिये, गौतम डहाट एवं ACSK के नन्हे विद्यार्थी साथी प्रमुखता से उपस्थीत थे. आज शिव नागपुरे इनका जन्मदीन भी होने से विद्यार्थीयों ने भेंट स्वरूप महापुरुषों की किताब पुष्पगुच्छ के साथ उपहार दिया.

Related posts