गोंदिया: लोस चुनाव पूर्व एड. योगेश अग्रवाल (बापू) को मिली शहर कांग्रेस की कमान…

684 Views
गोंदिया। सामाजिक संगठन अखिल भारतीय बापू युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रहते हुए सोशल एक्टिविटी कर गोंदिया जिले में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले गोंदिया शहर के तेजतर्रार एवं गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव पद पर सक्रियता से कार्य करने वाले एड. योगेश अग्रवाल (बापू) को आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश कांग्रेस ने गोंदिया शहर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के बेहद करीबी माने जाने वाले एड. योगेश अग्रवाल (बापू) को श्री पटोले की अनुशंसा पर गोंदिया शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष पद पर प्रदेश उपाध्यक्ष नाना गावंडे ने नियुक्त पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी है।
एड. योगेश अग्रवाल (बापू) शहर के एक चर्चित चेहरे है।उनके कार्यो से गोंदिया शहर वाकिफ है। वे पिछले पांच वर्षों से जिला महासचिव पद पर बनें हुए थे। पार्टी में सक्रियता को देखते हुए ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ये जिम्मेदारी सौंपी है।
एड. योगेश अग्रवाल (बापू) ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, प्रदेश उपाध्यक्ष नाना गावंडे, जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड़, जिला उपाध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता, कृउबास के उपसभापति राजकुमार पटले व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार माना। एवं पार्टी से मिली जिम्मेदारी पर निष्ठा से कार्य करने की कटिबद्धता दर्शायी।

Related posts