गोंदिया: पब्लिक के ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के डर से अत्यधिक पेट्रोल-डीजल भराने से पंपों पर पड़ा असर..

1,129 Views

 

मोदी, पेट्रोल पंप पर कल सुबह से मिलेगा पेट्रोल..

 

प्रतिनिधि। 02 जनवरी

गोंदिया। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ पूरे देश में ट्रक, डंपर, बस चालक हड़ताल पर उतरकर सड़कों पर जाम लगाकर गुस्सा प्रकट कर रहे है। चालकों द्वारा वाहनों के चक्के रोक देने से बुनियादी चीजों की व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

चालकों की ये हड़ताल 3 दिनों की है। उनकी केंद्र सरकार से मांग है कि वे इस बिल को वापस ले। ये कानून चालकों के हित में नही, उनके साथ  सरकार का अन्याय है।

चालकों ने कहा कि, रास्ते में दुर्घटना के दौरान किसी की मौत होने पर नया कानून उसे वही रुकने कह रहा है। ऐसा न करने पर उसे 10 साल की सजा और 7 लाख जुर्माना की सजा दे रहा है। चालक कहते है संयोगवश कोई दुर्घटना होती है और वे इस कानून के तहत रुकते है तो गुस्साई पब्लिक उन्हें मार डालेगी, हाथ पैर तोड़ डालेगी। ऐसे में उनके परिवार का ख्याल कौन रखेगा। अगर भागते है तो 10 साल की सजा, 7 लाख जुर्माना। पांच हजार कमाने वाला चालक 7 लाख कहा से देंगा.? 10 साल की सजा होने परिवार कौन पालेगा..?

केंद्र सरकार का ये नया कानून ट्रक चालक विरोधी है। इस कानून को लादकर उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकार हमारी सुने इस हेतु ही ये हड़ताल है।

ड्राइवरों की इस हड़ताल को लेकर पब्लिक भी लड़खड़ाने वाली ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था से डरी हुई है। अनेकों ने हड़ताल के डर से पेट्रोल पंप पर भीड़ लगाकर 4 दिन का स्टॉक कर रखा है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की खपत अत्यधिक होने से पंप के स्टॉक भी खत्म हो गए है। जिससे अनेक पंप में पेट्रोल डीजल नही है का बोर्ड लग गया है।

इतना ही नही, इसका असर अब जीवनावश्यक वस्तुओं, सब्जी पर भी पड़ रहा है। जानकारी तो ये भी सामने आई है कि गोंदिया शहर में दो दिन का सब्जी स्टॉक पर्याप्त है।

पेट्रोल-डीजल की स्थिति पर मोदी पेट्रोल पंप के संचालक पुरुषोत्तम मोदी ने जानकारी दी कि, उनके पेट्रोल पंप पर दोपहर को स्टॉक खत्म हो गया है। उनका टैंकर पेट्रोल भरने के लिए सुबह ही निकला है और टैंकर डिपो में भर रहा है। रात को टैंकर गोंदिया पहुँचेगा और सुबह से पेट्रोल मिलेगा ऐसी जानकारी दी है।

पेट्रोल पंप असोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण बोपचे ने भी कहा कि उनकी गाड़ी डिपो गई है। स्थिति नियंत्रित रही तो पेट्रोल-डीजल मिलता रहेगा।

इसी तरह असोसिएशन के पदाधिकारी हाजी अरशद सिद्दीकी ने भी यही कहा कि, सिर्फ पब्लिक के अधिक स्टॉक कर लेने से ये स्थिति निर्माण हुई है। गाड़िया डिपो गई है। हमारा प्रयास है कि पब्लिक को पेट्रोल-डीजल निरन्तर मिलता रहे।

Related posts