गोंदिया: सालों बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल कल ट्रैन से पहुँचेंगे गोंदिया..राजधानी एक्सप्रेस से सुबह होंगा आगमन

405 Views
                                                          (चित्र-फाइल फोटो)
प्रतिनिधि। 23 सितंबर
गोंदिया। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफ़ुल्ल पटेल कई सालों बाद कल गोंदिया ट्रैन से यात्रा कर आ रहे है।
सांसद प्रफुल्ल पटेल आज 23 सितंबर को मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित एनसीपी के कार्यक्रम के पश्चात सीधे गोंदिया ट्रैन द्वारा आ रहे है। वे भोपाल से राजधानी एक्सप्रेस से रवाना होकर सुबह 6.45 बजे गोंदिया पहुँचेगे। इसके पूर्व सांसद प्रफुल्ल पटेल अमरावती से मुंबई भी इसी माह ट्रेन की यात्रा कर चुके है।
सांसद श्री पटेल कल 24 सितंबर रविवार को गोंदिया पहुँचकर अपने निवास स्थान पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भेंट हेतु उपस्थित रहेंगे।
इसके पश्चात दोपहर-३.३० बजे मनोहर तरारे का निवास स्थान, गजानन मंदिर के पास स्टेशन रोड, तिरोडा में भेंट, दोपहर ४.०० बजे – चांदपुर देवस्थान दर्शन, श्री हनुमान मंदिर देवस्थान, चांदपुर, शाम ५.०० बजे – श्री अक्षय शामकुले का निवास स्थान मिटवानी रोड, तुमसर में भेंट, शाम ५.४५ बजे विधायक राजुभाऊ कारेमोरे के जनसंपर्क कार्यालय मोहाडी में भेंट, शाम ६.१५ से ०७ बजे तक – शासकीय विश्रामगृह भंडारा में भेट, शाम ७.१५ बजे धनंजय दलाल का निवास स्थान कृष्ण मंदिर वार्ड, भंडारा मे उपस्थित रहेगे।
इस दौरे के दौरान सासंद श्री प्रफुल पटेल के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी व्दारा आयोजित कार्यक्रमों में पक्ष पदाधिकारी व् कार्यकर्त्ता, सभी घटक के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, जिल्हा परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद सदस्यों, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पदाधिकारी व् संचालको व् सरपंच, उपसरपंच, सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील भंडारा – गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी ने की है।

Related posts