गोंदिया: लूटो बाँटो की सरकार को उखाड़ फेंकना ही “इंडिया” का लक्ष्य- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले

693 Views
संवाददाता। 10 सितंबर
गोंदिया। अपने जनसंवाद यात्रा दौरे के दौरान गोंदिया जिले में आये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने पत्रकारों से भेंट कर राज्य व केंद्र की सरकारों पर जमकर हमला बोला।
नाना पटोले ने कहा- राज्य में सरकार ओबीसी-मराठा में वाद निर्माण कर रही है। मुंबई में आयोजित इंडिया की मीटिंग को डायवर्ट करने महाराष्ट्र में माहौल पैदा करने का पाप किया गया। आरक्षण की भूमिका भाजपा की थी पर सरकारें षड्यंत्र रच रही है। हमारी भूमिका है कि सरकार की ईन साजिशों से जनता के सामने पर्दा उठाया जाए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, केंद्र, राज्य में स्थापित भाजपा सरकार के विरुद्ध जनता आक्रोशित है। जनता इन्हें सबक सिखाने चुनाव का इंतजार कर रही है। संविधान में बदलाव करने की जो सोच जारी है उसे लेकर भी जनता में गुस्सा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। किसान आत्महत्या कर रहे है।
महाराष्ट्र में ईडी की सरकार को एक वर्ष से अधिक होने जा रहे है। पीएम ने जिन लोगो पर आरोप लगाए थे भोपाल की सभा में आज वे लोग महाराष्ट्र सरकार में है। उनपर कोई कार्रवाई नही। ये सरकार, लूटो बाँटो की सरकार है। सरकार में मंत्री बन रहे है पर मंत्रीमंडल का विस्तार न होना, बड़ी शिकान्तिका है। स्थानिक स्वराज्य के चुनाव नही ले रहे है।
कांग्रेस की भूमिका स्पस्ट है। देश में जो भी इन सरकार के विरुद्ध है उन सबको लेकर तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना, लोकशाही बचाना ही कांग्रेस का संकल्प है।
नाना पटोले ने कहा, भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस मजबूती पर है और कांग्रेस ही इस सीट से चुनाव लड़ेगी ऐसा इशारा दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार कौन होगा पूछने पर कहा कि, नए चेहरे को मौका देंगे, उन्हें मौका मिलेगा तो वे लीडरशिप करेंगे।
नाना ने कहा, बीजेपी ने जिन लोगो के साथ धोखाधड़ी की वे लोग कांग्रेस में वापस आ रहे है। गोंदिया के लोगो को समझ आ गया है कि हमने गलती की है, आगे कांग्रेस का कार्यकर्ता ही जनप्रतिनिधित्व करेगा।
नाना पटोले ने आगे कहा, कांग्रेस के रायपुर की जनसभा में जातिनिहाय जनगणना पर एकमत से प्रस्ताव लिया गया था। अगर जातिनिहाय जनगणना होती तो, आरक्षण का मुद्दा हल हो सकता था। पर भाजपा ऐसा नही करना चाहती। वो मणिपुर करना चाहती है।
नाना ने कहा, देश कि आर्थिक राजधानी, महाराष्ट्र की शान मुंबई को गुजरात में ले जाने की साजिश चल रही है। हम विदर्भ के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। ये बड़े उधोगपति को लाभ पहुँचाने यहां के उधोग गुजरात ले जा रहे है। पूरे राज्य को भाजपा की साजिशों से बचाना कांग्रेस की नीति है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने भारत और इंडिया पर कहा कि, भारत और इंडिया ऐसे ही नही हुआ। पूर्व में चर्चा हुई, मतदान हुए। मसौदा पारित हुआ, फिर भारत और इंडिया बना। ये  इंडिया हटाने की साजिश कर दुनिया के सामने देश का तमाशा बना रहे है। नाना ने कहा, दरअसल इन्हें इंडिया नाम से बनें गठबंधन से सत्ता के जाने का डर सता रहा है।

Related posts