347 Views भव्य युवा सम्मेलन, सदस्यता अभियान और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय करने पर जोर; सांसद प्रफुल्ल पटेल एवं सांसद राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में रायूंका जिलाध्यक्ष केतन तुरकर ने ली महत्वपूर्ण बैठक देवरी (गोंदिया) : युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवरी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। आमगांव रोड स्थित सीताराम मंगल कार्यालय में संपन्न इस बैठक में आगामी दिनों में भव्य युवा सम्मेलन आयोजित करने, सदस्यता अभियान को गति…
Read MoreMonth: October 2026
GONDIA: बोदलकसा जलाशय बांध का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, प्रशासन अलर्ट, 14 गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी
636 Views NDRF, SDRF और जिला खोज एवं बचाव दल तैनात, पानी की निकासी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी गोंदिया। गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील स्थित बोदलकसा जलाशय के बांध का एक हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी कार्यालय के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुबह 7 बजे के आसपास यह घटना सामने आई, जबकि सुबह 8.05 बजे जिला नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी…
Read MoreGONDIA: गुदमा–प्रताप बाग नई रेल लाइन के मुआवजे पर किसानों का आक्रोश; अंतिम निवाड़ा दुरुस्त करने की मांग
410 Views 18 अक्टूबर की समयसीमा बढ़ाने और त्रुटिपूर्ण निवाड़ा रद्द कर सुधारने के लिए किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन गोंदिया 12 अक्तूबर : गुदमा से प्रताप बाग तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में किसानों को मिल रहे कथित अत्यंत कम मुआवजे को लेकर विरोध तेज होने लगा है। किसानों की जमीन के अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामलों में सामने आ रही समस्याओं के बीच किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति, गोंदिया ने अब प्रशासन के समक्ष अपनी…
Read Moreगुदमा–गणखैरा रेल लाइन के भूमि अधिग्रहण पर किसानों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
424 Views राजकुमार (पप्पू) पटले की दोटूक मांग—प्रभावित परिवार के एक सदस्य को मिले सरकारी नौकरी, उचित मुआवजे के बिना जमीन अधिग्रहण मंजूर नहीं गोंदिया,12 अक्तूबर : गोंदिया जिले में गुदमा से गणखैरा के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का आक्रोश भड़क उठा है। अपनी उपजाऊ कृषि भूमि बचाने और प्रभावित परिवारों के भविष्य की सुरक्षा के लिए किसानों ने 12 अक्टूबर को डव्वा स्थित रेलवे पुल के समीप आयोजित सभा में भूमि अधिग्रहण का कड़ा विरोध करते हुए शासन-प्रशासन…
Read Moreपार्टी की नीतियों और SIR की जानकारी अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचाएं : सांसद राजेंद्र जैन
460 Views गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक; BLA कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने तथा मतदाता सूची से संबंधित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रेलटोली स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक में सांसद राजेंद्र जैन ने पदाधिकारियों और…
Read More