1,477 Views भंडारा-नागपुर के बीच RPF क्राइम ब्रांच और DRI की संयुक्त कार्रवाई; 1.96 करोड़ से अधिक कीमत के 7 सोने के बिस्किट और एक छड़ जब्त नागपुर/गोंदिया, 13 अगस्त। हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी का प्रयास रेलवे सुरक्षा बल (RPF) क्राइम ब्रांच और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त कार्रवाई में विफल कर दिया गया। गाड़ी संख्या 12262 में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए बताई…
Read MoreCategory: Desh-Videsh
नई दिल्ली: गोंदिया-भंडारा जिलों में सड़क, पुल और ROB प्रोजेक्ट को मिलेगी गति
807 Views केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सांसद प्रफुल्ल पटेल व राजेंद्र जैन की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली।(12 अगस्त), भंडारा और गोंदिया जिले में सड़क, पुल, रेलवे ओवरब्रिज (ROB) तथा अन्य परिवहन सुविधाओं से जुड़ी लंबित और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सांसद प्रफुल्ल पटेल और सांसद राजेंद्र जैन ने महत्वपूर्ण बैठक की। नई दिल्ली स्थित गडकरी के निवास पर हुई बैठक में दोनों जिलों की परिवहन संबंधी समस्याओं, लंबित कार्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से…
Read More‘बैंकर बुक्स एविडेंस बिल’ को राकांपा का समर्थन, सांसद राजेंद्र जैन ने राज्यसभा में गिनाए फायदे
478 Views नई दिल्ली। राज्यसभा में ‘बैंकर बुक्स एविडेंस बिल, 2026’ पर हुई चर्चा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की ओर से महाराष्ट्र के सांसद राजेंद्र जैन ने विधेयक का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ कानूनों में बदलाव जरूरी है। वर्ष 1881 में बना पुराना कानून आज के डिजिटल भारत और आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था की आवश्यकताओं को पूरी तरह पूरा करने में सक्षम नहीं है। सांसद जैन ने सदन में कहा कि जब 1881 में यह कानून बनाया गया था, तब कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग…
Read Moreगोंदिया: स्कूली बच्चों को मिडडे मिल के नाम पर परोसा जा रहा घटिया अनाज, FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे से करवाई की मांग
907 Views गोंदिया | प्रतिनिधि गोंदिया जिले की जिला परिषद एवं अनुदानित प्राथमिक शालाओं में दिए जा रहे पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता पर कांग्रेस नेताओं ने गंभीर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ ने पत्र परिषद लेकर आरोप लगाया गया है कि जुलाई एवं अगस्त माह में आपूर्ति किए गए चावल, चना, तुअर दाल, मटकी, मूंग, मिर्च पाउडर, बटाणा एवं चवली जैसे खाद्यान्न निकृष्ट स्तर के हैं तथा कई स्थानों पर बच्चों के…
Read Moreडिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार पर कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी, सड़क पर NCP का विरोध, सार्वजनिक माफी की मांग..
473 Views गोंदिया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा ताई अजितदादा पवार के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में गोंदिया जिला महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला पदाधिकारियों ने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला बताया। बुधवार को गोंदिया स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रवादी…
Read More