रवि ठकरानी, शिवसेना के संगठक पद पर नियुक्त, जिलाप्रमुख शिवहरे ने दी बधाई..

729 Views  प्रतिनिधि। गोंदिया। सिंधी समाज के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने वाले रवि ठकरानी को शिवसेना में संगठक पद पर नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रवि ठकरानी शिवसेना से अनेक वर्षों से जुड़े हुए है। वे शिवसेना हिंदू हॄदयसम्राट, आदर्श नेता स्व. बालासाहेब ठाकरे, एवं धर्मवीर आनंद दिघे साहब की प्रेरणा पर जनसामान्य के लिए कार्य कर रहे शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यो से प्रभावित होकर एक कट्टर शिवसैनिक बनकर पक्ष के लिए कार्य…

Read More

10 प्र.श. मुनाफे के चक्कर में गवाएं 63 लाख रुपये, फ्रॉड आरोपी को ढूंढ रही पुलिस..

1,289 Views क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया। एक महिला और उसके रिश्तेदारों ने ऑनलाइन मार्केटिंग में कुछ रुपयों के लालच में आकर अपने 63 लाख रुपये की बड़ी रकम गवां दी। अब इस धोखाधड़ी के मामले पर शहर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस में फिर्यादि महिला की दर्ज शिकायत के आधार पर ये घटना 10 अगस्त 2024 से 5 जनवरी 2025 के बीच घटित हुई। 48 वर्षीय महिला, निवासी दीनदयाल वार्ड, मनोहर कॉलोनी, रामनगर गोंदिया की शिकायत अनुसार आरोपी अंकुश पृथ्वीराज कांबळे उम्र 28 निवासी कुंभारटोली, गोंदिया ने…

Read More

सेंट्रल नोटरी के रूप में चयन होने पर सिंधी जनरल पंचायत ने किया एड. विक्की खटवानी का सम्मान..

578 Views  गोंदिया: गोंदिया निवासी एड. विक्की खटवानी का हाल ही में सेंट्रल नोटरी के रूप में चयन होने पर सिंधी समाज की पूज्य श्री सिंधी जनरल पंचायत द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंचायत के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय में पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही समाज सेवा में अग्रणी एसीआई गोंदिया रॉयल के संस्थापक अमन कारडा ने भी श्री खटवानी का पुष्प गुच्छ देकर उन्हें इस खिताब के मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना…

Read More

धामनगाँव के ग्रामीणों को मिला “हॄदय, शुगर, बीपी, डायबिटीज जैसे स्वास्थ्य सुविधाओं का मुफ्त लाभ..

511 Views  एसीआई गोंदिया रॉयल और बाहेकर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन.. प्रतिनिधि। गोंदिया। जीवन शैली में हो रहे बदलाव, खान-पान, दूषित होते जल, पर्यावरण और प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं का असर व्यापक स्तर पर मानव के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे हालात में दमा, शुगर, हृदयरोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम हो, आम वर्ग ऐसे बीमारियों से कैसे बचें, सामान्य जीवन में कैसे वापस लौटे, इसके लिए शासकीय व निजी स्तर पर समय समय पर…

Read More

अमृत भारत प्रोजेक्ट में ऐसे चमक रहा “गोंदिया रेलवे स्टेशन”,  ग्रीन-क्लीन और हाइटेक तकनीकी से हो रहा निर्माण..

4,350 Views 39.58 करोड़ की लागत से जून तक पूरा होगा कार्य.. गोंदिया। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शुरू गोंदिया रेलवे स्टेशन का पूरी तरीके से कायापलट हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया उन 15 स्टेशनों में शुमार है जिसका विश्वस्तरीय रूप में आधुनिकीकरण तेजगति से किया जा रहा है।  दपुमरे के नागपुर मंडल के इन 15 स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से लगभग 223 करोड़ रुपए की लागत से कार्य किया जा रहा है।…

Read More