रवि ठकरानी, शिवसेना के संगठक पद पर नियुक्त, जिलाप्रमुख शिवहरे ने दी बधाई..

730 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। सिंधी समाज के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने वाले रवि ठकरानी को शिवसेना में संगठक पद पर नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

रवि ठकरानी शिवसेना से अनेक वर्षों से जुड़े हुए है। वे शिवसेना हिंदू हॄदयसम्राट, आदर्श नेता स्व. बालासाहेब ठाकरे, एवं धर्मवीर आनंद दिघे साहब की प्रेरणा पर जनसामान्य के लिए कार्य कर रहे शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यो से प्रभावित होकर एक कट्टर शिवसैनिक बनकर पक्ष के लिए कार्य कर रहे थे।

शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने उनके कार्यो को देख आज उनकी नियुक्ति गोंदिया शिवसेना संगठक के रूप में कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ठकरानी ने इस पद पर नियुक्त होने पर विदर्भ प्रमुख किरण पांडव, जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे का आभार व्यक्त किया।

Related posts