कल 21 को “भारत बंद” के आव्हान पर गोंदिया बंद, एम्बुलेंस, हॉस्पिटल और मेडिकल सेवाएं रहेगी शुरू..

1,328 Views भारत बंद, गोंदिया बंद समन्वय समिति ने की अनुशासित व संवैधानिक तरीक़े से बंद को सहयोग करने की अपील.. गोंदिया। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। गोंदिया में भारत बंद को लेकर अनेक सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने इस बंद को समर्थन जाहिर किया हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरुद्ध खड़े एससी,एसटी समाज के लोग इस पर संसद पर बिल लाकर…

Read More

GONDIA: कोलकाता घृणितकांड से भयभीत महिला डॉक्टर्स ने कलेक्टर, एसपी को भेंट की “पीड़ा की लेखनी से लिखी राखी”

1,105 Views महिला डॉक्टर व नारीशक्ति ने कोलकाता की शर्मसार घटना का जताया विरोध, गोंदिया में महिला सुरक्षा को लेकर मांग उठाई..  गोंदिया/19अगस्त। नारीशक्ति प्रदान देश, भारत में महिलाएं सशक्तिकरण की बात तो हो रही है पर जैसे अभी कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप -मर्डर केस की दिलदहला देने वाली घृणित घटना घटित हुई है, उससे पूरा देश शर्मशार हुआ है। इस घटना से हम सब का दिल दहल गया है। गोंदिया जिले की डॉक्टर महिलाएं एवं सशक्त महिलाओं ने राखी जैसे पवित्र त्योहार पर कलेक्ट्रेट ऑफिस में एकजुट…

Read More

पैगंबर हजरत मोहम्मद पर अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समाज आक्रोशित, रामगिरी महाराज की फ़ौरन गिरफ्तारी हो…

1,389 Views  रामगिरी महाराज उर्फ सुरेश राणे पर गोंदिया सहित अनेक शहरों में एफआईआर दर्ज, कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन.. गोंदिया/19 अगस्त।  इस्लाम के आखरी पैगंबर एवं पूरी दुनिया में शांति व अमन का पैगाम देने वाले सच्चे उद्धारक हजरत मोहम्मद साहब के जीवन चरित्र पर उंगली उठाकर विवादित बयान देने तथा मुस्लिम समाज की आस्था को ठेस पहुँचाने वाले रामगिरि महाराज पर तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोंदिया मुस्लिम समाज भी आक्रोश में है। मुस्लिम समाज द्वारा आज जिलाधिकारी गोंदिया, पुलिस अधीक्षक गोंदिया को निवेदन देकर रामगिरी महाराज को…

Read More

गोंदिया से “ढाई लाख राखी” लेकर 4 गाड़ियों से लाडली बहनें मुंबई रवाना, लाडले मुख्यमंत्री को बाँधेगी प्रेमबंधन..

1,078 Views  शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे के नेतृत्व में मुंडीपार और टेमनी में इकट्ठा हुई हजारों बहनों ने विजय रैली निकालकर मनाई खुशियां.. गोंदिया। 18 अगस्त राज्य की 2 करोड़ महिलाओं की आर्थिक उन्नति, उनके आर्थिक आधार, सक्ष्मीकरण के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संकल्पना से शुरू हुई, लाडली बहना योजना की पहली दो माह की किश्त 3 हजार रुपये की राशि रक्षाबंधन पूर्व उनके बैंक खातों में जमा होने पर बहनें प्रफुल्लित है। इसी हर्ष और खुशी के वातावरण में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे के…

Read More

DB साइंस कॉलेज गोंदिया में ऑन- कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ सफल आयोजन, 10 छात्रों का इंटर्नीशिप के लिए चयन

824 Views गोंदिया। धोटे बंधू विज्ञान महाविद्यालय, गोंदिया में ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जीईएस के सचिव श्री राजेंद्र जैन, जीईएस के निदेशक निखिल जैन, और प्राचार्य डॉ. अंजन नायहू सर के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम 9 अगस्त को सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें किरण अकादमी पुणे के केंद्रीय प्रबंधक कृणाल बी. झळके मुख्य वक्ता थे। उन्होंने छात्रों को प्रतिस्पर्धी कोडिंग, तकनीकी साक्षात्कार अभ्यास, सीवी लेखन कौशल और व्यक्तिगत साक्षात्कार के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया और कुछ परीक्षाएँ भी आयोजित कीं।…

Read More