साल में सर्वाधिक “कोल्ड गोंदिया”, विदर्भ में सबसे कम न्यूनतम पारा @ 7.4…

1,449 Views
सवांददाता। 29 जनवरी
गोंदिया। इस समय पूरे विदर्भ में हाड़ कंमकपाने वाली सर्द हवाएं बह रही है। शीतलहर ने इस साल ठंड का सारा रेकॉर्ड तोड़ दिया है। ठंड हवाओं ने शाम होते ही सन्नाटा पसरा दिया है वहीं, आग के अलाव जलाने मजबूर कर दिया है।
आज 29 जनवरी 2022 को मौसम विभाग से मिली अधिकृत जानकारी अनुसार विदर्भ में सबसे कोल्ड गोंदिया जिले को दर्ज किया गया है। हालांकि गोंदिया में ये स्थिति कल भी बनी हुई थी। आज गोंदिया का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो इस साल का सबसे कूल कूल “कोल्ड डे” के रूप में दर्ज है। इसी तरह विदर्भ में गोंदिया का अधिकतम तापमान भी सर्वाधिक निचले स्तर पर है। यहां आज अधिकतम तापमान 23.2 दर्ज किया गया है।
तेज हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने जमकर ठिठुरन पैदा कर दी है। लोग ठंड से बचने आग के अलाव का सहारा ले रहे है, वही बुजुर्ग लोग घरों के भीतर गर्म कपड़े, चादर, कंबल, टोपे, मोजे आदि पहनकर अपना बचाव कर रहे है।
ठंड ने सर्दी, खासी, बुखार को भी बढ़ा दिया है। कोविड जैसे संकट में नागरिक बड़ा एहतियात बरतकर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख रहे है।

Related posts