गोंदिया: जिला रायुकाँ की अहम बैठक कल, प्रदेश अध्यक्ष व कार्याध्यक्ष की रहेंगी उपस्थिति..

697 Views
प्रतिनिधि। 11 सितंबर
गोंदिया। जिला राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की अहम बैठक कल रविवार 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे राकांपा भवन में आयोजित की गई है।
बैठक में रायूकां के प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब भाई शेख, प्रदेश कार्याध्यक्ष रविकांत वरपे, पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, विधायक मनोहर चंद्रीकापुरे, जिल्हाध्यक्ष विजय शिवनकर, महिला अध्यक्ष राजलक्ष्मी तुरकर की प्रमुख उपस्थित रहेगी।
बैठक में रायुकां को मजबूत करने, आगामी समय मे होने वाले चुनाव सम्बन्धी अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस अहम बैठक में सभी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कोविड नियमों के पालनों के साथ उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Related posts