किसानों के हित में सहकार क्षेत्र को बनाएंगे आधुनिक और मजबूत : सांसद राजेंद्र जैन

108 Views

गोंदिया। किसानों के आर्थिक विकास और सामान्य नागरिकों के हितों को केंद्र में रखते हुए जिले के सहकार क्षेत्र को आधुनिक, सक्षम और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। सहकारी संस्थाएं किसानों के आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और बदलते समय के अनुरूप इन्हें और अधिक सुदृढ़ करना आवश्यक है। यह बात सांसद राजेंद्र जैन ने गोंदिया के वैभव लॉन में आयोजित गोंदिया सहकारी शेतकी खरेदी-विक्री समिति लिमिटेड, गोंदिया की आमसभा को संबोधित करते हुए कही।

सांसद जैन ने कहा कि आने वाले वर्षों में किसानों एवं सामान्य नागरिकों के हित में सहकार क्षेत्र को अधिक मजबूत, आधुनिक और आदर्श बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं के प्रति सदस्यों का विश्वास संचालक मंडल और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। इस विश्वास को कायम रखते हुए संस्था को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना संचालक मंडल की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सहकारी संस्थाओं को समय की जरूरतों के अनुरूप सक्षम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत सहकार व्यवस्था के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकता है।

आमसभा में समिति के अध्यक्ष कैलास चंद्र हरिणखेडे, उपाध्यक्ष पन्नालाल सहारे, दीपक कदम, केतन तुरकर, संजय टेंभरे, संचालक चैनलाल धामडे, उमेद्र भेलावे, राहुल यादव, मंगल ठाकरे, योगेश तुरकर, महेंद्र कटारे, वजीर बिसेन एवं रामराज खरे सहित संचालक मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में सभासद उपस्थित रहे।

Related posts