सांसद पटेल, कल से दो दिवसीय दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

98 Views

भंडारा/गोंदिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल 20 एवं 21 अगस्त को भंडारा और गोंदिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त, गुरुवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक भंडारा स्थित शासकीय विश्रामगृह में प्रफुल्ल पटेल पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी जानेंगे।

इसके बाद 21 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक गोंदिया के रामनगर स्थित उनके निवास स्थान पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर जिले के संगठनात्मक मुद्दों सहित पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

प्रफुल्ल पटेल के साथ इस दौरान राज्यसभा सदस्य राजेंद्र जैन सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। पार्टी की ओर से भंडारा एवं गोंदिया जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।

दो दिवसीय दौरे के दौरान पटेल द्वारा कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद किए जाने को आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Related posts