सड़क अर्जुनी के ‘महाराजस्व-समाधान’ शिविर में हजारों नागरिकों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

60 Views

सड़क अर्जुनी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस तथा राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननेता स्व. अजितदादा पवार की जयंती के अवसर पर सड़क अर्जुनी स्थित आशीर्वाद लॉन में विधानसभा स्तरीय छत्रपति शिवाजी महाराज ‘महाराजस्व-समाधान’ शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में हजारों नागरिकों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी हासिल की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रफुल पटेल ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष विधायक राजकुमार बडोले रहे। कार्यक्रम में विधायक अविनाश ब्राह्मणकर, जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, अपर जिलाधिकारी अभिजित घोरपड़े, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को संजय गांधी निराधार योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएमएफएमई योजना, आयुष्मान भारत योजना, उमेद अभियान, महिला बचत समूह ऋण वितरण, राशन कार्ड वितरण, मालिकाना हक की सनदें, वन अधिकार पट्टे, ‘जीवंत सातबारा’ अभियान, श्रावणबाळ योजना तथा राजमाता जिजाऊ महिला सशक्तिकरण योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि महायुति सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम में सीताताई रहांगडाले, लक्ष्मण भगत, चेतन वडगाये, आम्रपाली डोंगरवार, सुधाताई रहांगडाले, यशवंत गणवीर, डॉ. अविनाश काशीवार, तेजराम मडावी, राजेश कठाणे, लोकपाल गहाणे, रमेश चुऱ्हे, शिवाजी गहाणे, रजनीताई गिरीपुंजे, वंदना डोंगरवार, कामिनी कोवे, शाहिस्ता शेख, दीक्षा भगत, रीता लांजेवार, योगेश नाकाडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं हजारों नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts