कल्पतरु जलतरण स्पर्धा में नन्हे तैराकों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला गोल्ड मेडल, ट्रॉफी..

28 Views

 

प्रतिनिधि।गोंदिया।

कल्पतरु चेरिटेबल ट्रस्ट एवं बाहेकर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गोंदिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कल्पतरु जलतरण स्पर्धा 2026/27 का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर दीपक बाहेकर एवं डॉक्टर गार्गी बाहेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया।

इस अवसर पर डॉक्टर दीपक बाहेकर ने कहा कि मुख्य कोच शिव नागपुरे के सतत प्रयासों से यह प्रतियोगिता अपने सफल 5वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में शुरू हुआ स्विमिंग पूल अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हाइजीन फिल्ट्रेशन सिस्टम, सॉना बाथ, स्टीम बाथ, आधुनिक जिम, प्राकृतिक योगा प्लेटफॉर्म और हरियाली से भरपूर वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।

मुख्य जलतरण प्रशिक्षक शिव नागपुरे ने कार्यक्रम संचालन के दौरान डॉक्टर अल्का बाहेकर एवं डॉक्टर अनुराग बाहेकर के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, पूर्व सभापति एवं जिला परिषद सदस्य रमेश लिल्हारे, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुंदन कटारे सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया।

नन्हे तैराकों ने दिखाया दम

7 से 9 वर्ष आयु वर्ग (बालक वर्ग) में
भव्य मुस्कान इसरका ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं अंडरवॉटर स्विमिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कार महेश बड़गे द्वितीय तथा हृदय अमित ठवरे तृतीय स्थान पर रहे। अंडरवॉटर स्पर्धा में कियांश प्रशांत चामट एवं त्रियांश अजय कावड़े ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग (7–9 वर्ष) में नायरा राजकुमार लिल्हारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमांशी गौरव मेठी ने अंडरवॉटर एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया राहुल ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।

 

विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं का शानदार प्रदर्शन

10–12 वर्ष (बालिका वर्ग)
फ्री स्टाइल में जीनल चंचल अग्रवाल प्रथम, प्रेरणा ओमप्रकाश नागपुरे द्वितीय एवं मानवी पदम अग्रवाल तृतीय रहीं।

13–15 वर्ष (बालिका वर्ग)
फ्री स्टाइल में पूर्वी विवेकानंद पंचबुद्धे प्रथम, नव्या हेमंत अग्रवाल द्वितीय तथा खुशी अभिषेक अग्रवाल तृतीय रहीं।
ब्रेस्ट स्ट्रोक में खुशी अभिषेक अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

10–13 वर्ष (बालक वर्ग)
फ्री स्टाइल में अध्यात्म/नमन प्रशांत चामट प्रथम, संकेत कृष्णा अग्रवाल द्वितीय तथा ईशान अंकित अग्रवाल तृतीय रहे। ब्रेस्ट स्ट्रोक में ईशान अंकित अग्रवाल प्रथम रहे, जबकि अंडरवॉटर प्रतियोगिता में अथर्व नितिन सोमानी विजेता बने।

13–15 वर्ष (बालक वर्ग)
वैभव शिव नागपुरे ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं अंडरवॉटर में प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में विशेष पहचान बनाई। विराट राहुल ठाकुर द्वितीय एवं पीयूष पंचबुद्धे तृतीय स्थान पर रहे।

16–18 वर्ष (बालक वर्ग)
फ्री स्टाइल में प्रभव इसरका एवं मयूर लेकचंद धामडे संयुक्त रूप से प्रथम रहे। ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं अंडरवॉटर में मयूर धामडे ने बाजी मारी।

18–21 वर्ष (बालिका वर्ग)
आरजू लेकचंद धामडे एवं सायली लेकचंद धामडे ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं का हुआ सम्मान

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथियों में डॉक्टर पाली बग्गा, पुष्पक जस्सानी, डॉक्टर सचिन केलनका, डॉक्टर चैताली सोमानी, सरला सोमानी, शंकरलाल एवं किरण अग्रवाल मोना टायर्स, पंकज अग्रवाल, मनीष टेकरीवाल, मोहित मुंदड़ा अशोक लेकरिया, चंचल अग्रवाल, राहुल तिवारी, प्रशांत चामट, आकाश छितरका, टीना मेठी, नंदिनी लिल्हारे अतुल सतदेवे, संजय नागपुरे विकास चौरसिया, अमित छैलबिहारी अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, एड. अंजलि व राजेश चौरे घनश्याम ऊके के हाथों विजेता बच्चों एवं उनके पालकों को गोल्ड मेडल, ट्रॉफी एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने स्विमिंग को बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यायाम बताते हुए कल्पतरु स्विमिंग पूल की सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की। सभी विजेताओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्विमिंग कोच एवं माता-पिता को दिया।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग लेकचंद धामडे, दीपक छुरा, सतीश पाटिल, टीना मेठी, ओशिता जैन, रानू ठाकुर, शीला नागपुरे, सोनाली ढेकवार, राजकुमार नागपुरे एवं राहुल ठाकुर सहित अनेक सहयोगियों ने दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिव नागपुरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन इंजी. सुधीर नायर ने किया।

Related posts