केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का कल भारत बंद… राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस का भारत बंद को पूर्ण समर्थन

454 Views

केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का कल भारत बंद…

राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस का भारत बंद को पूर्ण समर्थन..

 

हकीक़त न्यूज।
गोंदिया। पिछले कई दिनों से दिल्ली की बार्डर पर कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान में अपने हक और न्याय के लिए आंदोलन कर रहे इस देश के लाखों किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रौंदा जा रहा है। बार-बार किसानों की ओर से केंद्र सरकार से 3 कृषि कानूनों को वापस लेने हेतु मांग की जा रही, पर केंद्र सरकार किसानों की आवाज की अनदेखी कर रही है। इससे संतप्त होकर किसानों की विभिन्न संगठनों ने तीव्र कदम उठाते हुए कल 8 दिसम्बर को भारत बंद का आव्हान कर पूरे भारत में किसानों को न्याय के लिए लड़ने कि मांग की है।
    केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए किसान विरोधी इस 3 कृषि कानूनों को वापस लेने के किसानों के आंदोलन एवं कल के भारत बंद को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपना समर्थन जाहिर कर कृषि बिलो के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आव्हान किया है।
   पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने कहा, किसान अपने हक के लिए इस कड़कड़ाती ठंड में केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे है, पर केंद्र में बैठी सरकार इस आंदोलन को रौंदकर उनके प्रति अनदेखी कर रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। किसानों की न्यायिक मांगों के समर्थन में हमारा कल के भारत बंद को पूर्ण समर्थन है।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेश राणे ने कहा हमारी निरंतर किसानों की जायज मांगो को लेकर पूरे जिले में बैठकें जारी है। इसके पूर्व भी हम कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री किरसान के नेतृत्व में आंदोलन कर जिलाधिकारी, तालुका अधिकारियों के मार्फ़त केंद्र सरकार के नाम निवेदन दे चुके है। अब हम कल के किसानों के भारत बंद के आव्हान पर अपना पूर्ण समर्थन जाहिर कर सभी किसान सगठनों के माध्यम से इन कृषि बिलो के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

Related posts