गोंदिया: पदवीधर स्नातक चुनाव लड़कर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले एड. वीरेन्द्र जायसवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के हस्ते किया राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश…

380 Views

जायसवाल ने कहा, अब राष्ट्रवादी कांग्रेस में ही रहकर अंतिम क्षणों तक निष्पक्षता से करूंगा कार्य…

प्रतिनिधि।
गोंदिया। दैनिक कशिश समाचार पत्र के मुख्य संपादक एवं राजनीतिक धुरा में हमेशा चर्चा में रहने वाले एड. विरेन्द्र जायसवाल ने आज 8 दिसंबर को पुनः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया।
ये प्रवेश आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल के हस्ते पार्टी का दुप्पटा व पुष्प गुच्छ स्वीकार कर किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन प्रमुखता से उपस्थित थे।
   बता दे कि एड. वीरेंद्र जायसवाल ने हाल ही में नागपुर पदवीधर मतदारसंघ से एमएलसी चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। वे अनेक पार्टियों में प्रतिनिधित्व कर चुके है तथा लोकसभा, विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने वर्ष 2009 में बहुजन समाज पार्टी की टिकट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें भारी मत लिए थे।
   श्री जायसवाल ने कहा कि, अब उनका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आखरी प्रवेश है। वे जीवन के अंतिम पड़ाव तक अब सिर्फ और सिर्फ पक्ष की मजबूती के लिए एवं देश के नेता प्रफुल पटेल के हाथ मजबूत करने निष्पक्षता से कार्य करेंगे।

Related posts