33 Views
विशेष संवाददाता,
गोंदिया| देशभर सहित पूरे राज्य में कल से आस्था और उल्लास का महापर्व गणेश चतुर्थी शुरू होने जा रहा है। 14 सितंबर को विघ्नहर्ता भगवान गणेश के स्वागत के लिए धार्मिक नगरी गोंदिया में सभी गणेश मंडल और घर-परिवार पूरी तरह तैयार हैं। बाजारों में बाप्पा की मूर्तियों से रौनक आ गई है। बाप्पा को घर ले जाने के लिए कल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से बाजार पटा हुआ दिखाई देंगा।
पिछले 3-4 दिनों से जारी बारिश के चलते बाजार में रौनक फीकी पड़ी है, वही कल विघ्नहर्ता के आगमन से बाजार में फिर रौनक बढ़ेगी ऐसा दिखाई दे रहा है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष चतुर्थी तिथि कल सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर अगले दिन 15 सितंबर को सुबह 07:44 बजे तक रहेगी। गणपति जी की मूर्ति स्थापना के लिए मध्याह्न (दोपहर) का समय सबसे मंगलकारी माना गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गणेशोत्सव के मद्देनजर गोंदिया शहर स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, साथ ही ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस मुस्तैदी से जुटी हुई है।

यह उत्सव अगले 10 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ गोंदिया में मनाया जाएगा और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन बाप्पा को भावभीनी विदाई (विसर्जन) दी जाएगी।