मार्कड्रिल: बाढ़ जैसे हालातो से निपटने, नवेगांवबांध जलाशय में डिजास्टर टीम की प्री-मानसून रिहर्सल.. 

501 Views

प्रतिनिधि। 14 जून।

गोंदिया : प्री-मानसून तैयारी 2024 के अनुरूप, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गोंदिया ने सुरक्षा और बचाव के लिए खोज और बचाव दल द्वारा 14 जून, 2024 को अर्जुनी मोरगांव तहसील स्थित नवेगांवबांध जलाशय में बाढ़ के हालातों से निपटने खोज और बचाव अभियान चलाया। बाढ़ की स्थिति एवं बाढ़ की स्थिति में उपयोगी राहत एवं बचाव सामग्रियों का निरीक्षण कर मार्कड्रिल रिहर्सल की तैयारियां की।

            राज्य में पिछले वर्ष 2023 में आई बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष जिलाधिकारी प्रजीत नायर के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक तहसीलों में नागरिकों के लिए राहत एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षा एवं बचाव पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

जिले में बाढ़ की स्थिति में जनजीवन और वित्तीय हानि के प्रभाव को कम करने के लिए उक्त कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गोंदिया द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इसी के तहत, बाढ़ की स्थिति में नागरिकों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए जिला आपदा और बचाव दल द्वारा अर्जुनी मोरगांव तालुका के नवेगांवबांध जलाशय में मानसून पूर्व मार्कड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मानसून पूर्व तैयारी 2024 के अनुरूप ग्राम स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।  साथ ही, मौसम की रिपोर्ट और बाढ़ की स्थिति के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नागरिकों को जानकारी प्रदान करने के लिए तालुका और ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं।

इस प्री मानसून प्रशिक्षण व मार्कड्रिल कार्यक्रम में
अनिरुद्ध कांबळे तहसीलदार अर्जुनी मोरगाव, विजय हटवार उपकार्यकारी अभियंता जि.प.गोंदिया, राहुल टेंभुर्णे उपअभियंता, जितेंद्र सोरले, संजय शहारे, लुकेश पटले, शैलेश डोंगरे शाखा अभियंता जि.प.गोंदिया, दीपक परिहार अ.का. व  राहत बचाव पथक के सदस्य नरेश उईके, रविंद्र भांडारकर, संदीप कराडे, दिनू दिप, सुरेश पटले, दुर्गप्रसाद गंगापारी, चालक मुकेश अटरे, होमगार्ड ट्रेनर इंद्रकुमार बिसेन, चुनीलाल मुटकुरे, पवन जगणे, गिरधारी पतैह, जबराम चिखलौंडे, चिंतामन गिरीपुंजे, मंडळ अधिकारी, तलाठी, कोतवाल, कर्मचारी व नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित

Related posts