गोंदिया: 16 लाख के जेवरात चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने वादी को लौटाये गहने..

961 Views
रिपोर्टर/11 मई
गोंदिया। मार्च 2024 में शहर के सिविल लाइन निवासी वादी मो. जाफर मो. अमीन कंडुरेवाला के घर पर किन्ही अज्ञात चोरों ने घर पर ताला लगे होने का फायदा उठाकर घर में घुसकर लगभग 16 लाख के जेवरात, नकद एवं अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर फरार हो गए थे।
इस मामले पर शहर पुलिस थाने में वादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने इस चोरी की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।
पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत और जांच के बाद  शातिर चोर साहिल उर्फ माटया राजु आंबेकर, उम्र २४ वर्षे, निवासी. विठ्ठल मंदीर वार्ड, निबांळकर वाडी चंद्रपुर को चंद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी से पूछताछ में उसने सिविल लाइंस, गोंदिया में हुई चोरी का अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुए गहनों में-
१) सोने के कंगन १ जोडी, कि.अं. ३,९०,०००/-रु., २) सोने के कंगन १ जोडी अं.किं. ३,६०,०००/-रु.,
३) सोने की चूड़ी ८ नग अं.कि. ४,२०,०००/-रु.,
४) सोने के कान के झुमके ३ जोडी अं. किं. १,०९,०००/- रु.,
५) सोने की अंगुठी ४ नग अं. किं. ४८,०००/- रु.,
६) सोने की चैन पेंडल सहित ५ नग अं. किं. ९२,०००/- रु.,
७) सोने का हार ३ नग अं.किं. १,२६,०००/- रु.,
८) सफेद रंग की बेनटेक्स की अंगुठी ६ नग,
९) सोने का पॉलीश किया हुआ हार  ऐसा कुल १५,४५,०००/- रु. का साहित्य हस्तगत कर जब्त किया।
उक्त सभी जब्त जेवरात न्यायालय के आदेश पर 9 मई 2024 को वादी व मूल मालक मो. जाफर मो. अमीन कंडुरेवाला निवासी. व्यंकट किराना के बाजू में, सिव्हील लाईन, गोंदिया को पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में रोहीनी बनकर, उपविभागीय पोलीस अधिकारी, उपविभाग गोंदिया व  चंद्रकांत सुर्यवंशी, पोलीस निरीक्षक, गोंदिया शहर पुलिस थाना, एपीआई सोमनाथ कदम की उपस्थिति में उनके सुपुर्द किया गया।

Related posts