गोंदिया: साइबर ठगों ने उड़ा लिए दो बैंक खातों से 8 लाख 43 हजार रुपये..

1,280 Views
क्राइम रिपोर्टर।
गोंदिया। साइबर ठगी के मामले अब दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। केसलेस ऑनलाइन पैमेंट युग की क्रांति होने के साथ साथ साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। भोले-भाले लोगो को अलग अलग तरीके से टार्गेट कर चुना लगाया जा रहा है। कोई बिजली कंपनी का अधिकारी बनकर चुना लगा रहा है तो कोई कंपनी का एजेंट बनकर चुना लगा रहा है। अभी का ताजा मामला तो हैरतअंगेज है।
यहां शिकायतकर्ता के दो बैंक खातों से साइबर ठग ने इंटरनेट के माध्यम से जानकारी जुटाकर फर्जी तरीके से दो दिन में तीन चार बार पैमेंट निकालकर पौने 9 लाख की धोखाधड़ी की है।
गोंदिया शहर थाने में दर्ज फिर्यादि पवन दिलीप फुंडे उम्र 30 वर्ष की शिकायत अनुसार 1 व 2 अक्टूबर के दरम्यान साइबर ठगों ने इंटरनेट के माध्यम से फर्जी तरीके से जानकारी जुटाकर आइसीआईसीआय बैंक खाते से तीन बार 45 हजार, 98 हजार तथा 4 लाख निकाले वही एसबीआई बैंक खाते से 3 लाख। ऐसा कुल 8 लाख 43 हजार की साइबर ठगी की।

गोंदिया शहर पुलिस ने इस साइबर अपराध को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात ठगों के खिलाफ भादवि की धारा 420, सह कलम 66 डी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच स्वयं थाना निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी कर रहे है।

Related posts