गोंदिया: मेरी कन्या भाग्यश्री योजना के 47 लाभार्थियो को विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते धनादेश वितरण

246 Views

 

लड़कियों को मिले समानाधिकार – विधायक विनोद अग्रवाल ने व्यक्त किए विचार

प्रतिनिधि।

गोंदिया। अपने समाज मे महिलाओ को हमेशा दूसरा स्थान दिया गया। सामाजिक, कौटुंबिक पुरुषप्रधान परंपरा की वजह से हमेशा प्रताड़ित होना पड़ा है। लेकिन इसी वजह से सम्पूर्ण विश्व मे महलाओ की संबंधी होने वाले इस अत्याचार की वजह से आज पुरुष – महिला गुणांक कम होकर १००० पुरुषों के पीछे सिर्फ ९६० महिलाओ का होना चिंताजनक बात है। लड़की को पराया धन समजना, बोझ समजना, ऐसे भेदभाव से उनके जीवन पर काफी असर होता है। इसीलिए इस वृत्ती को समाज से निकालना बहोत जरूरी हो गया है। ऐसे विचार विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने रखे।

वे एकात्मिक बाल विकास गोंदिया की और से आयोजित ‘मेरी कन्या भाग्यश्री’ योजना के तहत लाभार्थीओ को धनादेश वाटप कार्यक्रम मे बोल रहे थे। शासन की इस योजना के तहत एक लड़की या दो लड़की होने पक्षात कुटुंब नियोजन की शस्त्रक्रिया करने वाले परिवार को आर्थिक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। लाभार्थीओ ने ईस योजना के तहत शासन को सहभाग देकर दुनिया के सामने एक मिसाल कायम किया है, इन शब्दों मे विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने उपस्थित परिवारों की प्रसंशा की।

पिछले २-३ साल से गोंदिया जिले में मेरी कन्या भाग्यश्री योजना का अनुदान शासन की और से नहीं दिया गया था। ऐसी जानकारी एकात्मिक बाल विकास विभाग के माध्यम से विधायक विनोद अग्रवाल इन्हे दि गई। जिसपर कार्यवाही करते हुए मंत्रालय से इस योजना के रुके हुए और सुरू वर्ष के लिए निधि मंजूर कराई। सन २०१९-२० वित्तीय वर्ष के कुल ८१ लाभार्थीओ मे से महाराष्ट्र बैंक गोंदिया शाखा की और से ४७ लाभार्थीओ को दिए गए धनादेश का पंचायत समिती गोंदिया के सभागृह मे विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते वितरण किया।

इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी के रूप मे माजी पंचायत समिती सदस्य चंद्रशेखर वाळवे , बाल विकास प्रकल्प अधिकारी नरेश पी. सोनटक्के , विशाल ए. भोसले मंच पर उपस्थित थे। इस समय एक लकड़ी होने पर कुटुंब नियोजन शस्त्रक्रिया करने वाले 03 लाभार्थ्यांओ को रुपये 50,000 /- की एफ.डी. एंव दो लड़की होने पर कुटुंब नियोजन शस्त्रक्रिया करने वाले 44 लाभार्थ्यांओ को रूपये 25,000/- की एफ.डी. का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रकल्प कार्यालय के अधिकारी , कर्मचारी एंव योजना के पात्र लाभार्थी पालक वर्ग अपने पात्र लड़कीओ के साथ उपस्थित थे।

उपस्थित मेहमानों के शुभहस्ते क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले इनकी प्रतिमा का पुजन कर कार्यक्रम सुरू किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने उपस्थित लाभार्थी पालक वर्ग को मार्गदर्शन किया। साथ ही मे वर्तमान स्थिति मे कुटुंब व्यवस्था मे लड़कों के साथ ही लड़कियों का योगदान और महमता समजाई। लड़कों के साथ मे लड़कियों की संख्या को बढ़ाने का महत्व उपस्थित परिवारों को बताया गया। साथ ही मे महिला व बाल विकास मे कार्यरत ‘मेरी कन्या भाग्यश्री’ योजना के साथ विभाग के अन्य शासकीय योजना अच्छी तरीके से लोगों तक पहुचाने एंव लाभ दिलाने सभी अधिकारी, कर्मचारी, अंगणवाडी सेविका , मदतनीस इनके कार्यों की प्रशंसा विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने की।

कार्यक्रम की प्रस्ताविक नरेश पी. सोनटक्के इन्होंने रखा, सूत्रसंचालन एंव आभार प्रदर्शन विस्तार अधिकारी तिर्थराज उके इन्होंने किया। कार्यक्रम को पूर्ण करने अनिता भुसावळकर, माधुरी आकुलवार, शकुंतला दानवे, दयाबाई राऊत, गंगासागर पंधरे, गटसमन्वयक सुजीत जांभुळकर, संतोष बनकर, कनिष्ठ सहाय्यक व्ही. आर. बारस्कर , परिचर क्रष्णाबाई नागपुरे इन्होंने परिश्रम लिया।

Related posts