गोंदिया: महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी में आरटीओ विभाग ने डाला 60 करोड़ का राजस्व…

592 Views

पिछले साल की तुलना में 6 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व जमा..

प्रतिनिधि।

गोंदिया: उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय गोंदिया ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र सरकार के तिजोरी में रिकॉर्ड 59 करोड़ 29 लाख सरकारी राजस्व अर्जित कर जमा करने में अथक प्रयास किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 करोड़ रूपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

इसमें मुख्य रूप से वाहन कर, विभिन्न सेवाओं के शुल्क और जुर्माना आदि शामिल हैं।  इस वर्ष कार्यालय के माध्यम से 17 हजार 457 दोपहिया, 1 हजार 828 चार पहिया एवं 2 हजार 684, अन्य कुल 21 हजार 969 वाहनों का पंजीयन किया गया है।

कार्यालय के वायु वेग दस्ता ने 4 हजार 649 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 1 करोड़ 51 लाख रुपये दंड की वसूली की है। वही देवरी बॉर्डर चेक पोस्ट ने 7 करोड़ 18 लाख का राजस्व वसूलने में सफलता प्राप्त की है।

उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजवर्धन करपे ने कहा कि गोंदिया जिला नक्सल प्रभावित, आदिवासी बहुल और पिछड़ा होने के बावजूद उप क्षेत्रीय परिवहन गोंदिया कार्यालय ने सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व पहुंचाया है ये विशेष उल्लेखनीय है।

Related posts