गोंदिया जिले के 2 जांबाज वीर, मुकुल और भार्गव का फ्रांस की बेस्टाइल परेड के लिए चयन, 14 जुलाई को होगी परेड..

531 Views

 

गोंदिया, 12 जुलाई;

गोंदिया जिले के गोरेगाँव और तिरोड़ा तहसील के भारतीय नोसेना में तैनात जांबाज दो वीर सपूत मुकुल देवेन्द्र बोपचे (21 वर्ष) और भार्गव साहेबराव भगत (21 वर्ष), ये दोनों 14 जुलाई को फ्रांस में होने वाली बैस्टिल परेड में शामिल होंगे.

14 जुलाई ये फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है। इसी दिन क्रांति की ज्योत 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल से उठी थी। इस वर्ष फ्रांस में बैस्टिल दिवस कार्यक्रम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सम्मानजनक उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

खास बात यह है कि फ्रांस के इस बैस्टिल परेड में हमारे विदर्भ से 2 जांबाज भारतीय नौसेना दल से शामिल होने जा रहे हैं और पहली बार हमारे गोंदिया जिले से किसी का चयन बेस्टाइल परेड के लिए हुआ है, यह बहुत ही गौरव की बात है। वीर सपूत मुकुल और भार्गव ने एक बार फिर गोंदिया का नाम विदर्भ में रोशन किया है। 

गौरतलब है कि मुकुल देवेन्द्र बोपचे पिछले दो वर्षों से लगातार दिल्ली के कर्तव्यपथ (राजपथ) पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागी रहे हैं।

मुकुल और भार्गव 19 साल की उम्र में भारतीय नौसेना में शामिल हुए। मुकुल और भार्गव ने हमारे देश, राज्य और विशेषकर हमारे गोंदिया जिले का नाम वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है। जिले में सर्वत्र उनकी सराहना हो रही है।

पूरे गोंदिया जिले को 14 जुलाई की इस परेड का बेसब्री से इंतजार है. मुकुल और भार्गव ने इस सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार, कोचों को दिया। उनके परिजनों, ग्रामीणों और मित्रों में खुशी का माहौल है।

Related posts