गोंदिया में जिला कांग्रेस का सत्याग्रह 31 अक्टूबर को

198 Views

 

प्रतिनिधि।

गोंदिया। केंद्र सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रकट करने एवं कृषि कानूनों का निषेध करने के लिए ३१ अक्टूबर २०२० को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय गांधी प्रतिमा चौक पर सुबह १० से शाम ४ बजे तक गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान अधिकार दिवस मनाते हुए सत्याग्रह किया जाएगा। उक्त सत्याग्रह में विधायक सहषराम कोरोटे, कांग्रेस के जिला निरीक्षक खान नायडू, प्रदेश सचिव विनोद जैन, अमर वराड़े, डा. योगेंद्र भगत, पी.जी. कटरे, नटवरलाल गांधी सहित कांग्रेस के सभी सेल के अध्यक्ष, शहर एवं तहसील अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। सत्याग्रह कोविड १९ के नियमों का पालन करते हुए सीमित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ही किया जाएगा। यह जानकारी जिला कांगे्रस के अध्यक्ष डा. नामदेव किरसान ने दी है।

Related posts