गोंदिया: भव्य शोभायात्रा के साथ निकली भगवान महावीर की पालखी, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने पूजन कर ग्रहण किया आशीर्वाद..

918 Views

 

गोंदिया। गोंदिया शहर सकल दिगंबर जैन समाज व्दारा आज भगवान महावीर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा दिगंबर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए दिगंबर मंदिर जी में समाप्त हुई।

इस भव्य शोभायात्रा के दौरान भगवान महावीर की पालखी का पूजन कर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने सपरिवार आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर जीडीसीसी बँक के संचालक राजू नेमीचंद जैन, निखिल राजेंद्र जैन, राजेश जैन, अशोक ठोल्या, रवि कासलीवाल, आशिक पांड्या, अनंत जैन, सोन्टू जैन, सहित जैन समाज श्रद्धालु व धर्मप्रेमीओ ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts