“आप’ की गोंदिया शहर कार्यकारिणी घोषित, आगामी नप चुनाव को लेकर बड़ी पार्टी की सक्रियता..

282 Views

 

प्रतिनिधि। 9 जुलाई
गोंदिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, अपने दृढ़ संकल्प व विकासशील कार्यो के कारण दिल्ली के तख्त के साथ अब पंजाब में भी सत्तारूढ़ हो चुकी है। पार्टी की पूरे देश में पकड़ बढ़ती जा रही है।

आप ने महाराष्ट्र को भी अपने लक्ष्य में रखा है। अरविंद केजरीवाल ने विगत माह ही नागपुर में आकर शिक्षा मॉडल को यहां लागू करने की हामी भरी थी। उन्होंने महानगर पालिका चुनाव में उम्मीदवार उतारने की मंशा भी जाहिर की थीं।

आगामी समय में विदर्भ के गोंदिया सहित अन्य नगर पालिकाओं में चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में पार्टी ने इन चुनाव में आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार उतारने का मानस बना लिया है।

हाल ही में आम आदमी पार्टी के विदर्भ विभाग के सचिव अविनाश श्रीराव, विदर्भ कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर गोंदिया शहर आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित की है।

इस नई कार्यकारिणी के अनुसार आप के शहर संयोजक के रूप में सक्रिय कार्यकर्ता करण (नितेश) चिचखेड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई वही सह संयोजक के तौर पर सुनील पटले, संगठन मंत्री गणेश आगरे, सचिव मिलिंद नागदेवे, महिला शहर संयोजिका सौ. प्रमिला उईके, महिला सचिव सौ चंदा भावे, युवा शहर संयोजक के रूप में अंकुश वाकले, सचिव सुभाष कड़व, कोषाध्यक्ष अशोक कुर्वे, सह सचिव आशीष बंसोड़, कैलाश बनकर, व्यापारी आघाडी प्रमुख के रूप में दुर्गा सोनी, कामगार आघाडी प्रमुख योगेंद्र मेश्राम एवं लीगल सेल प्रमुख पद पर एड.वीरेश दसारिया की नियुक्ति की गई।

Related posts