पूर्णा पटेल के प्रयास से मुंबई की चर्चित एनजीओ “एकसाथ फाउंडेशन” टीम गोंदिया में…

1,118 Views
एनजीओ चीफ प्रज्ञा कपूर गोंदिया शहर के स्वच्छता पर कर रही सर्वे, प्लास्टिक मुक्त करने पर जनजागृति
प्रतिनिधि। 02 जून
गोंदिया। पर्यावरण एवं स्वच्छता पर कार्य करने वाली मुंबई की चर्चित एनजीओ “एकसाथ फाउंडेशन” की टीम इन दिनों सांसद प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की अनुशंसा पर पिछले दो दिन से गोंदिया में है।
पूर्णा पटेल ने गोंदिया शहर को स्वच्छता की ओर ले जाने कैसे कार्य किया जा सकता है इस हेतु प्रयासरत होकर एकसाथ फाउंडेशन की निर्माता प्रज्ञा कपूर से बातचीत कर उन्हें गोंदिया का दौरा करने हेतु प्रोत्साहित किया। पूर्णा पटेल के कहने पर ही प्रज्ञा कपूर अपनी एकसाथ फाउंडेशन टीम के साथ पिछले दो दिन से गोंदिया में होकर स्वच्छता मिशन पर सर्वे कर रही है।
एकसाथ फाउंडेशन की टीम को गोंदिया शिक्षण संस्था के संचालक निखिल जैन एवं गोंदिया नगर परिषद के मुख्याधिकारी करण चौहान पूरा सहयोग कर रहे हैं।
बता दे कि प्रज्ञा कपूर की एकसाथ फाउंडेशन की नींव वर्ष 2020 में मुंबई में पर्यावरण प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रज्ञा कपूर द्वारा रखी गई। प्रज्ञा ने इस संकल्प को आगे बढाने एकसाथ फाउंडेशन के माध्यम से अनेक पर्यावरणविदों को जोड़ा। प्रज्ञा ने एनजीओ के माध्यम से पेड़ लगाए, समुद्र बीच की सफाई की, कोविड में जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुँचाया, मरीजों को सहायता की। इस अभूतपूर्व कार्य के चलते अनेक संस्थाओं ने एकसाथ फाउंडेशन की प्रशंसा कर मदद का हाथ बढ़ाया। फ़िल्म इंडस्ट्रीज के सितारों ने भी मदद की।
गोंदिया में प्रज्ञा कपूर की टीम प्लास्टिक के नुकसान, स्वच्छता, पर्यावरण पर सर्वे कर रही है। साथ ही सूखा कचरा, गीला कचरा अलग अलग डालने जागरूकता अभियान चला रही है। कल 3 जून को सुबह डंपिंग यार्ड में जनजागृति कार्यक्रम लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रत्येक स्कुल व कॉलेज मे जाकर भी प्लास्टीक फ्री व सफाई के संदर्भ में मुंबई से टिम आकर जन जागरण करेंगी । इस सफाई व सुदंरता के कार्यक्रम में गोंदिया के सभी लोग सहयोग करे, यह निवेदन मुंबई की प्रज्ञा कपूर ने किया ।

Related posts