यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे यात्रियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, चालक समेत तीन यात्रियों की मौत, 10 घायल

753 Views

 

मृतक और घायल भंडारा, नागपुर जिले सहित सभी महाराष्ट्र के, भंडारा जिला आपदा विभाग उत्तराखंड राज्य के संपर्क में

भंडारा/ उत्तरकाशी। दि.27 मईः-  भंडारा जिला आपदा प्रबंधन विभाग से खबर मिली कि, उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराष्ट्र राज्य से यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे एक बोलेरो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। ये हादसा 27 मई के तड़के 2 बजे के दौरान होने की जानकारी मिली है। इस सड़क हादसे में मृतकों की संख्या तीन है जबकि 10 लोग घायल हो गए है।

जानकारी अनुसार उत्‍तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चट्टी के पास बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालकसहीत तीन यात्रियों की मौत हो गई। मरने वाले एवं सभी घायल यात्री महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और  भंडारा जिले के तुमसर के रहने वाले हैं। 10 घायलों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्‍क्‍यू कर खाई से निकाला। जानकारी के तहत मृतकों को में पुरणनाथ (40) पुत्र भोपालनाथ निवासी शिव दर्शन सीएचसी लि. पीएमजीपी कालोनी महाकाली केल्स रोड अंधेरी ईस्ट मुंबई, जयश्री अनिल कोसरे (26) निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्ट्र, अशोक महादेवराव भेंडे (40) निवासी नागपुर, जिला नागपुर महाराष्ट्र इनका समावेश है.

मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा। यहां बस को साइड देने के लिए चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

10 यात्रियों को गहरी खाई से निकाला

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। चार बच्चों सहित दस घायल यात्रियों को टीम ने गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि यमुनोत्री दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत हुई है। इसमें चालक भी शामिल है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

जख्मी यात्रीयो में भंडारा जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी अनुसार कु. बोदी (10) पुत्री प्रशांत निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्‍ट्र, प्रमोद तुळसीराम (52) रा.तुमसर जिला भंडारा, महाराष्ट्र, श्री बालकृष्ण कोसरे (41) निवासी तुमसर जिला भंडारा सहित अन्य का समावेश है।

Related posts