गोंदिया: धान खरीदी की समय सीमा 30 जून कर प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल धान ख़िरीदी करें- विधायक विनोद अग्रवाल

461 Views

 

विधायक विनोद अग्रवाल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व राज्य सचिव से की चर्चा

प्रतिनिधी/13 मई

गोंदिया। तालुका के अनेक किसानो ने अपनी समस्या से विधायक विनोद अग्रवाल को अवगत कराया जिसमे अनेक किसानो ने अपनी समस्या बताते हुए बतलाया की सातबारा ऑनलाइन करने की तारीख समाप्त हो चुकी है इसके लिए सातबारा ऑनलाइन करने की अवधी १० दिन बढाई जाए और प्रति हेक्टर ८ क्विंटल के जगह प्रति हेक्टर ४५ क्विंटल की जाए क्योंकी गोंदिया के जिल्हा कृषी अधिकारी के सर्वे के मुताबिक किसानो की फसल प्रति हेक्टर ४५ क्विंटल के दर से है | इसके लिए प्रति हेक्टर ८ क्विंटल की शर्त रद्द कर प्रति हेक्टर ४५ क्विंटल की जाए तथा धान खरेदी की अंतिम तारीख ३० जुन तक बढाई जाये ऐसी समस्या से विधायक विनोद अग्रवाल ने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव वाघमारे से बात करते हुए उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और राज्य के मंत्री और सचिव को पत्र लिखकर सभी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की. उन्होंने विधायक अग्रवाल को समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया।

किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर शीघ्र आंदोलन – विधायक विनोद अग्रवाल

सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति वाघमारे से चर्चा करते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों के हित में सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी.

Related posts