देवी-देवताओं, राष्ट्रपुरुषों के नाम पर नहीं चलेगी शराब दुकानें…नाम बदलने 30 जून तक अल्टीमेटम

680 Views
प्रतिनिधि।
मुंबई। राज्य में अनेक जगहों पर शराब की दुकानों, बार आदि पर देवी-देवताओं, राष्ट्रपुरुषों एवं गडक़िलों के नाम से दुकानें चल रही है। राज्य सरकार ने इस मामले को धार्मिक व सामाजिक दृष्टिकोण से देखते हुए इसपर पाबंदी लगाने पूर्व में आदेश जारी किया था। अब इसके नाम बदलने हेतु 30 जून तक का राज्य के गृहविभाग ने आदेश जारी किया है।
इस संदर्भ में गृहविभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि, देवी-देवताओं पर लोगों की आस्था है। नाम रखने पर अपमान होता है एवं धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है। सामाजिक वातावरण दूषित होता है। इसके साथ ही आदेश में 56 महापुरुष व 105 गढ़क़िलों का समावेश है जिनके नाम से शराब दुकानें व बार संचालित नहीं कि जा सकती।

Related posts