गोंदिया:आनेवाली पिढी के निर्माण में हमारा योगदान सुनिश्चित करने हेतू 5 दिवसीय “युवा महोत्सव” कार्यक्रम 10 अप्रैल से..

150 Views

शैक्षणिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक, कला कौशल, प्रतिभा प्रोत्साहन “युवा महोत्सव” जागॄती उपक्रम

गोंदिया:- संविधान मैत्री संघ कृत सर्वसमाज विचार महोत्सव समिति गोंदिया जिला, एवम विविध शासकीय विभाग तथा सामाजिक संघटनो द्वारा सम्राट अशोक, क्रां. महात्मा फुले, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इनके जयंती अवसर पर आनेवाली पिढी के निर्माण में हमारा योगदान सुनिश्चित करने हेतू शैक्षणिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक, कला कौशल, प्रतिभा प्रोत्साहन “युवा महोत्सव” जागॄती उपक्रम दि. 10 से 14 अप्रैल 2022 के बीच गुरुनानक स्कूल ऑडिटोरियम हॉल स्टेट बैंक के सामने गोंदिया यहां संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष- प्रा.डॉ. दिशा गेडाम, कार्याध्यक्ष- गुलशनी केरकट्टा, प्रमुख अतिथि अंजनाताई खुणे, उषाकिरण आत्राम, वसंत गवळी, प्रमुख अतिथि नयना गुंडे (जिल्हाधिकारी, गोंदिया), पर्वणी पाटील (उपविभागीय अधिकारी,गोंदिया) मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस 5 दिवसीय युवा महोत्सव में विविध प्रतियोगिताऐं एवं युवाओ महिलाओं के जागृती कार्यक्रम लिए जाएंगे।

जिसमें 👉Day 1 पहले दिन रविवार दि.10 अप्रेल 2022 को सुबह 9 बजे अभिवादन एवम उद्घाटन समारोह, सुबह 10 बजे- रंगोली स्पर्धा(विषय-पर्यावरण संवर्धन-स्वास्थ्य संरक्षण विद्यार्थी तथा महिलाओं हेतु) , सुबह 11 बजे- ड्रॉइंग पेंटिंग स्पर्धा तथा निबंध स्पर्धा (जूनियर सीनियर विद्यार्थीयों हेतु सीनियर विद्यार्थी विषय– मानसिक रोग मुक्त- व्यसनमुक्त भारत ,*जूनीयर विद्यार्थी विषय*- शिक्षा का महत्व), दोपहर 1 बजे से- गोंदिया गौरव (Mr. Gondia for male)- गोंदिया गरिमा प्रतियोगिता (Mis Gondia for female – पोशाख, वाकिंग टॉकिंग स्टेज परफॉरमेंस, बौद्धिक और सामाजिक प्रश्न पूछे जायेंगे और गोंदिया गौरव -गरिमा( टैलेंट ऑफ गोंदिया) का चयन किया जायेंगा!
फैंसी ड्रेस कॉम्पीटीशन ( विषय महामानवों से प्रेरित पोशाख जूनियर बच्चो हेतु age group 6 to 14), शाम 5 बजे से -सांस्कृतिक महोत्सव- पारंपरिक नृत्य (गोंडी, कोळी, गुजराती, देशभक्ति आदि), एकांकिका/एकपात्री लघुनाटिका ( मानवतावादी विचारधारा/संविधान जागृती)
Day 2 👉दि.11 अप्रेल 2022
दोपहर 12 बजे से…
▪️साहित्यिक चिंतन- क्रांती. महात्मा फुले इनके क्रांतिकारी साहित्य गुलामगिरी, शेतक-याचा आसुड़, सार्वजनिक सत्यधर्म अन्य पर चिंतन. मार्गदर्शक- आम्ही सिद्ध लेखिका/ प्रा.डॉ.नीता खांडेकर, प्रा.रंजना सोनवाने, उषा घोड़ेश्वार
▪️मानसिक रोग मुक्त- व्यसनमुक्त भारत- स्वस्थ शरीर हेतु क्रीड़ा का महत्व- एक चर्चा चिंतन
मार्गदर्शक- मा. विजय बहेकार, मा.शालू कृपाले, मा.ज्योती टेम्भेकर, बहेकार व्यसन मुक्ति केन्द्र
मा.दुलीचंद मेश्राम- (वरिष्ठ क्रीड़ा प्रशिक्षक, म.रा.उत्कृष्ट क्रीड़ा प्रशिक्षक पुरस्कार प्राप्त )
▪️काव्य वाचन स्पर्धा
युवा काव्य भूषण सन्मान- युवक बिरादरी मंडळ/आम्ही सिद्ध लेखिका द्वारा केवल युवावर्ग /महिलावर्ग के लिये काव्यसुमजंली-काव्यवाचन स्पर्धा (विषय-सामाजिक)
▪️वकृत्व स्पर्धा (विषय -मेरा वोट बिकाऊ नही / भारतीय लोकतंत्र की दशा और दिशा – समय मर्यादा-5 मिनट)
दोपहर 3 बजे▪️

मेरा वोट बिकाऊ नही- एक परिसंवाद- सम्राट अशोक मौर्य कालीन भारत के इतिहास से सबक लेकर वर्तमान लोकतांत्रिक गणराज्य भारत को मजबूत कैसे करे- एक परिसंवाद- मार्गदर्शक-मा.पुरुषोत्तम मोदी, मा.दिनेश गेडाम सर, मा.नीलकंठ चीचाम
Day 3👉 12 अप्रेल 2022👇
दोपहर 12 बजे से-
टाकाऊ पासून टिकाऊ -वेस्टेज से उपयोगी वस्तुएं बनाओ स्पर्धा-(महिलाओं हेतु)
महिला सबलीकरण- बिजनेस सेमिनार-।वन स्टॉप क्राईसेस सेंटर द्वारा महिला संरक्षण यंत्रणा विषय मे जानकारी /NULM/ एकात्मिक महिला व बालविकास प्रकल्प सेवा योजना अंतर्गत सेवा सहूलत विषयक जानकारी- मार्गदर्शन/ हस्तकला प्रदर्शनी, विविध व्यवसाय प्रदर्शनी, आर्गेनिक खेती विषयक जानकारी, आर्थिक रूप से मजबूती हेतू एंटरप्रेन्यूर्स एक्स्पर्ट द्वारा मार्गदर्शन, अपने बीच के कला कौशल, लगन, सुप्त गुणो को पहचान कर महिलाए, युवा खुद का तथा परिवार हेतु आर्थिक मजबूती कैसे प्रदान करे- एक मार्गदर्शन- मार्गदर्शक-मा.गुलशनी केरकट्टा, मा. डॉ.निशा भूरे, मा.तीर्थराज उके,मा.लता उईके, मा.धनराज बनकर, मा.सुनंदा बिसेन
पुरस्कार वितरण समारोह- “युवा महोत्सव” में सहभागी सभी प्रतिभागीयों को स्मृती चिन्ह, प्रमाणपत्र, प्रोत्साहन पर विशेष पुरस्कार दिये जाएंगे.
Day 4👉13 अप्रेल 2022👇
सुबह 11 बजे से- रक्त तपासणी (परीक्षण) शिबीर
स्थल- गुरुनानक स्कूल, सुभाष ग्राउंड गोंदिया
परिक्षक- मा.अनिल गोंडाने एवम BGW ब्लड बैंक स्टाफ —————————————————
Day 5👉14 अप्रेल 2022👇

सुबह 9 बजे- विश्व शांती रैली- विश्व मे अमन और शांति कायम रहे ऐसी कामना और संदेश लिए एक शांत वातावरण में पारंपरिक ड्रेस कोड मे मानवतावादी विचारो से प्रेरित झांकी रैली प्रदर्शन, समता सैनीक दल पथ संचालन
रैली का रूट- सुभाष ग्राउंड गुरुनानक स्कूल से प्रारंभ होकर- अग्रसेन गेट- गांधी प्रतिमा- नगर परिषद- चांदनी चौक- दुर्गा चौक- गोरेलाल चौक- नेहरू चौक- डॉ आंबेडकर प्रतिमा चौक प्रशासकीय भवन के सामने सम्पन्न

स्पर्धा/कार्यक्रम में निःशुल्क भाग लेने हेतु संपर्क करे-
9370415505, 9049808909
9049292451, 7219640012
9834476286, 8999306573

सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक जनजागर कार्यक्रम के माध्यम से समता स्वतंत्रता बंधुता न्याय इन संविधानिक मानवीय मूल्य की स्थापना करनेवाले महामानवो के मानवतावादी विचार जन जन तक पहुंचे, हम सभी उनके विचारो का सही मायनो में अनुसरूण कर आचरण मे लाएं, तथा मानवतावादी विचारधारा पर आधारित समता मूलक समाज का निर्माण हो सके , हमारा शारीरिक-मानसिक भावनात्मक विकास हो, हमारी बुद्धी प्रामाण्य वादी होकर राष्ट्रभावना से ओतप्रोत देश की जिम्मेवार नागरिक बने, तथा संविधानिक नैतिकता का पालन करते हुए सविधान संस्कृती निर्माण हेतू निरंतर प्रयत्नशील रहे, इन सत्कर्मी कार्य की निंव डालने हेतू अधिक से अधिक लोगो को कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील सर्वसमाज विचार महोत्सव ने की है।

Related posts