“132 यात्री लेकर गोंदिया से रवाना हुई महाराष्ट्र एक्सप्रेस”… नागपुर जाना है, तो ऐसे करे तैयारी, जाने क्या है टिकट दर..??

1,316 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। आज मंगलवार 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय 8 बजकर 10 मिनट पर गाड़ी क्रमांक 1040 गोंदिया से कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस 22 मार्च के बाद साढ़े छह माह के लंबे अंतराल पर पहली बार रवाना हुई। इस ट्रेन के शुरू होने से लोगो में, यात्रियों में खुशी का ठिकाना नही रहा। आज 13 अक्टूबर को करीब 132 यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए महाराष्ट्र एक्सप्रेस से रवानगी की। सभी को कोविड के दिशा निर्देशों से होकर गुजरना पड़ा।
   बता दे कि गोंदिया से नागपुर तक का सफर करने वाले अनेको यात्री है, जिनमें अधिकांश यात्री अनेकों रोजमर्रा के कार्यो हेतु प्रतिदिन यात्रा करते रहे है। परंतु कोरोना के चलते पिछले साढ़े छह माह से जीवनदायी कहलाने वाली महाराष्ट्र एक्सप्रेस बंद पड़ी थी। जिसके चलते सरकारी कर्मचारियों के अलावा व्यापार करने वाले, निजी जॉब करने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब फिर इसकी शुरुवात पर यात्रियों में जमकर खुशी देखी गई। ऐसा लगा मानो जीवन फिर पटरी पर लौट आया हो।
   कई यात्रियों में टिकट दरों को लेकर मन में भ्रांतियां बनी हुई है। खासकर नागपुर तक यात्रा को लेकर। इस यात्रा को सुखद बनाने हेतु हकीक़त टाइम्स ने नागपुर तक यात्रा हेतु गोंदिया के रेल अधिकारियों से बातचीत कर टिकट दरों को जाना, जिसे अब हम यात्री सुविधा हेतु साझा कर रहें है।
  गोंदिया से नागपुर तक महाराष्ट्र एक्सप्रेस से अगर यात्री सफर करना चाहते है तो उनके लिए आरक्षित टिकटों का अलग अलग विकल्प है। इनमें सेकंड एसी का किराया 645 रुपये है। थर्ड एसी का किराया 460 रुपये, द्वितीय श्रेणी स्लीपर (SL) का किराया 135 तथा द्वितीय श्रेणी स्लीपर सीटिंग (2S) का किराया 70 रुपये है।
  ये सभी आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुकिंग पर ही प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा रेलवे ने एडवांस आरक्षित टिकट बुकिंग हेतु प्लेटफार्म के टिकट काउंटर पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक व्यवस्था कर रखी है, जहा से ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुक की जा सकती है।

Related posts