JCI इंडिया ज़ोन-9 के नए अंचल डायरेक्टर बनें गोंदिया के युवा उद्योगपति जेसी अमन कारडा..

489 Views

 

प्रतिनिधि। 14 दिसम्बर
गोंदिया। जेसीआई गोंदिया रॉयल के प्रेसिडेंट जेसी अमन कारडा ने अपने सामाजिक कार्यो की ख्याति से कम उम्र में बड़ी उड़ान भर गोंदिया को नई पहचान दी है। सफल एवं युवा उद्योगपति जेसी अमन कारडा को नागपुर में हुई तीन राज्यों की ज़ोन-9 की अंचल सभा में नया अंचल डायरेक्टर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

विशेष है कि 11 दिसम्बर को नागपुर के होटल नवैधम नार्थ स्टार में जूनियर चेंबर इंटरनेशनल जोन-9 की प्रथम आंचलिक सभा आयोजित की गई थी। इसमें जेसीआई जोन-9 अंचल सभा में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस सभा का आयोजन जोन 9 के अंचल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। अंचल अध्यक्ष जेसी आशीष अग्रवाल ने साल 2021 के कार्यकाल को देखते हुए गोंदिया के युवा उधमी एवं प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता तथा जेसी आई गोंदिया रॉयल के 2021के अध्यक्ष जेसी अमन कारडा को साल 2022 के लिए अंचल डायरेक्टर की जिम्मेदारी प्रदान की गयीं।

बैठक में पूर्व अंचल अध्यक्ष जेसी राजेश सराफ, पूर्व अंचल अध्यक्ष जेसी योगिता जायसवाल, जेसी राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र जायसवाल व बोर्ड टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जेसी अमन कारडा को अंचल-9 का अंचल डायरेक्टर बनने पर जेसीआई गोंदिया रॉयल के पूर्व अध्यक्ष जेसी हर्ष अग्रवाल, जेसी प्रकाश शर्मा, जेसी भावना अग्रवाल , जेसी कुशल कोडवानी, जेसी पूजा तिवारी, जेसी मनीष दयानी, जेसी रोशन गलानी व सभी सदस्यो द्वारा इस अवसर पर अमन कारडा का सम्मान किया और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

Related posts