गोंदिया: एस.आर.एल. पैथोलॉजी लेब से छीनी गई, कोविड स्वेब जांच की मान्यता.. बरती जा रही थी अनियमितता

890 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। शहर की एक पैथोलॉजी लैब को कोविड 19 संक्रमन मरीजों की एंटीजन टेस्ट हेतु प्रशासकीय स्तर पर अनुमति प्रदान की गई थी। परंतु लैब द्वारा जांच में लापरवाही बरतने, प्रशासन को जानकारी नही देने व बार -बार निर्देश देने पर भी अनसुना करने पर आखिरकार इस लैब की मान्यता रद्द कर दी गई।
इस लैब का करार रद्द करने का आदेश पत्र 7 अक्टूबर 2020 को जिला स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। बताते चले कि शहर के गर्ल्स कॉलेज रोड पर स्थित एसआरएल  पैथोलॉजी लैब है, जिसका संचालन डॉ. मनीषा मिश्रा द्वारा किया जाता है।
पैथोलॉजी लैब द्वारा लोगों की कोविड 19 एंटीजन टेस्ट करने के बाद उसकी जानकारी व इंट्री सरकारी पोर्टल ICMR पर समय पर नही डाली जा रही थी, तथा कोविड जांच के बाद रिपोर्ट की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नही दी जा रही थी। वर्तमान में कोविड के मरीजो की जानकारी समय पर उपलब्ध नही कराने व डाटा एंट्री में विलंब करने आदि गंभीर मामले है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करने पर इस लेब को दी गई अनुमति रद्द कर दी गई। इस प्रकार का आदेश पत्र जिला शल्य चिकित्सक व कोविड नोडल अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

Related posts