यात्रीगण ध्यान दें, 10 को विदर्भ, 13 को महाराष्ट्र एक्सप्रेस गोंदिया से रोजाना चलने को तैयार…

1,657 Views

22 मार्च से लंबे अंतराल के बाद अब हिलेंगे दोनों ट्रेनों के पहिये...विशेष ट्रेनों के तहत इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट पर ही होंगी यात्रा…

प्रतिनिधि।
गोंदिया। कोविड 19 के शुरुवाती दौर में रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेशो के बाद 22 मार्च से सभी ट्रेनों के पहिये थम गए थे, जिनमें गोंदिया से मुंबई और कोल्हापुर को चलने वाली महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण ट्रेन महाराष्ट्र और विदर्भ एक्सप्रेस का भी समावेश था। अब साढ़े छह माह बाद इन दोनों ट्रेनों को शुरू करने की हरी झंडी प्राप्त हो गई है।
   बता दे कि गाड़ी क्रमांक 01040/01039 गोंदिया- कोल्हापुर -गोंदिया एक्सप्रेस को गोंदिया रेलवे स्टेशन से 13 अक्टूबर को रवाना किया जायेगा। इसके पूर्व ये ट्रैन 11 अक्टूबर को कोल्हापुर से रवाना होंगी। इसका निर्धारित समय पूर्व के समय अनुसार ही होंगा।
   इसी तरह गाड़ी क्रमांक 2105/2106 मुंबई-गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस 9 को मुंबई से गोंदिया के लिए रवाना होंगी, वही गोंदिया रेलवे स्टेशन से अपने तय समय में 10 अक्टूबर को मुंबई के लिए रवाना होंगी।
    दोनों ट्रेनों में यात्रा करने के पूर्व कंफर्म टिकट होना अनिवार्य है। ये दोनों ट्रेनें प्रतिदिन अपने समय में विशेष ट्रैन के रूप में चलेगी। यात्रा करने के पूर्व यात्रियों को कोविड 19 की नियमावली का पालन करना अनिवार्य है।
    ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों में खुशी की झलक दिखाई दे रही है। वही कई महीनों बाद लोग गोंदिया रेलवे स्टेशन का दीदार कर ट्रैन का सफर करेंगे।

Related posts