विजय शिवनकर की “भाजपा” वापसी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुंबई में हुआ प्रवेश..

1,620 Views
प्रतिनिधि। 16 नवंबर
मुंबई/गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पिछले सात साल से प्राथमिक सदस्य रहे एवं राकांपा के जिलाध्यक्ष पद पर रहे, महाराष्ट्र राज्य के पूर्व वित्तमंत्री महादेवराव शिवनकर के पुत्र विजय शिवनकर ने आज मुंबई में भाजपा का दामन थामकर घर वापसी कर ली।
उनकी इस नियुक्ति पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पक्ष का दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। ओस दौरान विजय शिवनकर के साथ ही पूर्व पंस समिति सभापति व तालुका अध्यक्ष तुकाराम बोहरे, तालुका उपाध्यक्ष बाबूलाल दोनोडे, जिल्हा सचिव वसंतराव पुराम, जिल्हा सचिव रामेश्वर पंधरे, जिल्हा उपाध्यक्ष केशराव भुते, तालुका उपाध्यक्ष भास्कर धरमशहारे, सरपंच तिगांव नरेंद्र शिवणकर, जिल्हा सचिव देवेंद्रसिंह मच्छीरके, माजी सरपंच घनश्याम कटरे, जलालभाई पठाण, अभय सावंत, खेमराज डोये, अजय बिसेन, प्रतीक मेंढे आदि ने भी पक्ष प्रवेश किया।
इस पक्ष प्रवेश के दौरान प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील, आमदार सुधीरभाऊ मुनगंटीवार, खासदार अशोक नेते, आमदार डॉ परिणय फुके, माजी आमदार संजयभाऊ पुराम, भाजपा जिलाध्यक्ष केशवराव मानकर आदि सहित अन्य आमदार, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts