गोंदिया: सांसद प्रफुल पटेल ने सौंपी राष्ट्रवादी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष पद की कमान अब गंगाधर परशुरामकर पर..

1,125 Views
गोंदिया। 16 नवंबर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, गोंदिया जिला के नए अध्यक्ष पद पर सांसद प्रफुल पटेल ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगाधर परशुरामकर के कांधों पर सौंपी है।
आज 16 नवंबर को सांसद प्रफुल पटेल की अनुशंसा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सरकार में मंत्री श्री जयंत पाटील ने गोंदिया जिला राकांपा पद की नई नियुक्ति का पत्र जारी कर इसकी घोषणा की। पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने  उपस्थित पदाधिकारियों की उपस्थिति में गंगाधर परशुरामकर को जिलाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि गंगाधर परशुरामकर जिला परिषद के सक्रिय सदस्य रहे, वही विरोधी पक्ष नेता भी। इसके साथ ही वे जिला नियोजन समिति के सदस्य भी है। वे जिले के सड़क अर्जुनी तहसील से होकर पक्ष में वरिष्ठ नेताओं में आके जाते है। उन्हें मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पक्ष में सकारात्मक ऊर्जा देखी जा रही है।
उनके नए जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने बधाई दी, वही पक्ष के सभी विभागों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देकर खुशी जाहिर की।

Related posts