राकांपा जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर का सोशल मीडिया में फैला इस्तीफा लेटर..विजय शिवनकर नॉट रिस्पॉन्स

952 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, गोंदिया जिले के जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर का एक पत्र सोशल मीडिया में बवाल मचा रहा है। ये पत्र विजय शिवनकर द्वारा राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को लिखा गया है। जिसमें उन्होंने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा और पक्ष की प्राथमिक सदस्यता से राजीनामा लिखा है।
पत्र एक कागज में टाईप किया हुआ है। पत्र 12 नवंबर 2021 को प्रेषित किया गया है। ये पत्र गोंदिया जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर के पक्ष के लेटर हेड में नहीं होने से कई अटकलें लगाई जा रही है।
इस इस्तीफे के पत्र को लेकर जब प्रस्तुत सवांददाता ने विजय शिवनकर से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके नम्बर नॉट रिचेबल, आउट ऑफ कवरेज एरिया दर्शाया गया। इस विषय पर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन से भी संपर्क किया गया पर मोबाइल बंद आया।
इस इस्तीफे पत्र की पुष्टि को लेकर अभी विराम लगा हुआ है। असल हक़ीक़त क्या है ये सिर्फ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, या उसके जिम्मेदार नेता ही बता सकते है। पर अफसोस है उनके फोन बंद है और गोंदिया में इस लेटर को लेकर बवाल मचा हुआ है।

क्या लिखा है पत्र में-

इस्तीफा पत्र में राकांपा जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर द्वारा लिखा गया है कि, उन्हें कुछ माह पूर्व जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। परंतु पक्ष अंतर्गत राजकीय वातावरण बराबर न होने व समन्वय और सामंजस्य न होने से कार्य करने में बड़ी दिक्कत हो रही थी। मैं सात साल से पक्ष के लिए सक्रियता से कार्य कर रहा था। पक्ष ने जो जिम्मेदारी दी उसे निष्ठा से निभा रहा था। चुनावी परिणाम भी सार्थक कर दिखाया, पर मेरे कार्यो के मूल्यांकन की कद्र नही की गई। कई घटना मेरे साथ गलत हुई जिसका उल्लेख करना ठीक नही। इससे मेरी भावना को ठेस पहुँची है।
मैं खुद पद और पक्ष की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। इसके बाद मैं सदस्य नही रहूंगा। नूतन वर्ष की शुभकामनाएं। धन्यवाद।
विजय महादेवराव शिवनकर
ये पत्र के नीचे प्रतिलिपि में उपमुख्यमंत्री अजित पवार एवं राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल के नाम का भी उल्लेख है।

Related posts