गोंदिया: गहने पॉलिश के बहाने महिलाओं से सोना लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

701 Views

रामनगर थाना क्षेत्र व तिरोडा थाना क्षेत्र में दिए थे घटना को अंजाम, 1,62,960 रुपयों का माल जब्त

रिपोर्टर। 05 अक्टूबर
गोंदिया। पिछले कुछ दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द और घरेलू महिलाओं के लिए मुसबीत बनें गहनों की सफाई कर सोना-चांदी के जेवरात लूटने वाली एक टीम के दो आरोपियों को लोकल क्राइम ब्रांच एवं रामनगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
ये  दो आरोपी नामे सुमनकुमार शिवजी शहा उम्र 21 वर्ष निवासी बीरपुर, जिला बेगुसराय (बिहार), हाल मुकाम एकता कॉलोनी, सालेकसा जिला गोंदिया, राजकुमार वीरेंद्रकुमार शहा उम्र 24, एकता कॉलोनी सालेकसा को गिरफ्तार किया है।
आरोपियो ने रामनगर थाना क्षेत्र के अभियंता कॉलोनी में 21 सितंबर 2021 को चांदी के जेवर पॉलिश कर देकर, महिला को सोने के जेवर भी पॉलिश कर देते है ऐसा बहाना कर सोने के जेवर लेकर फरार हुए थे। इस मामले पर रामनगर थाने में भादवि की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
इसी तरह आरोपियो ने तिरोडा थाना क्षेत्र के काचेवानी में भी महिला के जेवर चमकाकर सोने के जेवर लेकर फरार हो गए थे। इस मामले पर भी तिरोडा थाने में धारा 420, 34 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दोनों मामलों के बाद, पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने एक स्वतंत्र टीम घटीत कर जांच के आदेश दिए थे। स्थानिक अपराध शाखा टीम के पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड एवं रामनगर थाना के पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाले द्वारा टीम तैयार कर जांच प्रारंभ की गई।
3 अक्टूबर को एलसीबी के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे को इस मामले पर गोपनीय जानकारी मिली। टीम को तैयार कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया।
आरोपियों के पास से अपराध में प्रयोग की गई बाइक, गहने बेचकर प्राप्त रकम से खरीदी गई बाइक, बिक्री किये गए सोने-चांदी के जेवर, सोने की 3 नग अंगूठी, 4 नग सोने के टॉप्स, सोने का पदक, अंगूठी ऐसा कुल 1 लाख 62 हजार 970 रुपये का माल जब्त किया गया।
ये कार्रवाई की सफलता हेतु एपीआई संजय कुमार सोने, पुउपनि जीवन पाटील, पुउपनि संतोष यादव, सफ़ौ कापगते, पोना ठाकरे, लुटे, बिसेन, पटले, पोहवा डेवहीड लाडे, पोशि धनजंय बड़वाईक, श्याम राठौड़, इमरान सैय्यद ने योगदान दिया।
पुलिस ने ऐसे सोना पॉलिश करने के बहाने घर पर आकर लूट व चोरी करने वालों से सावधान व सतर्क रहना चाहिये। कुछ भी अप्रिय लगने पर पुलिस को समपर्क कर जानकारी देने का आव्हान किया है।

Related posts