गोंदिया जिलाधिकारी की बेटी कु.दिव्या गुंडे UPSC परीक्षा में सफल, 338वीं रैंक हुई प्राप्त..

2,359 Views

 

माता-पिता के बाद अब बेटी भी प्रशासनिक सेवा में निभाएंगी अपना कर्तव्य..

प्रतिनिधि। 24 सितंबर
गोंदिया। जिले की महिला जिलाधिकारी श्रीमती नयना गुंडे की बेटी कु. दिव्या गुंडे ने अपने माता-पिता की राह पर चलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कु. दिव्या गुंडे ने यूपीएससी (केंद्रीय लोकसेवा आयोग) की परीक्षा पास कर 338वीं रैंक प्राप्त की है।

गौर हो कि, कु. दिव्या गुंडे ने अक्टूबर 2020 में केंद्रीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा दी थी। 21 सितंबर को दिल्ली में उनका इंटरव्यू था। आज 24 सितंबर को जारी हुए नतीजों में वे सफल हुई। विशेष है कि कुछ दिनों बाद ही दिव्या गुंडे को केंद्रीय लोकसेवा आयोग के माध्यम से पद स्थापना प्राप्त होगी।

बताते चले कि यूपीएससी परिक्षा उत्तीर्ण कु. दिव्या गुंडे की माता, श्रीमती नयना गुंडे गोंदिया जिले की जिलाधिकारी है, वही उनके पिता अर्जुन गुंडे नाशिक जिला परिषद में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। माता-पिता व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से ही आज दिव्या के सपने साकार हो पाए है। दिव्या का भी स्वप्न था कि वो यूपीएससी परिक्षा में कामयाबी हासिल कर प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश सेवा कर सकें। आज उनके स्वप्न साकार हुए।

कु. दिव्या गुंडे के यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अपर जिलाधिकारी राजेश खवले सहित अनेको अधिकारियों ने जिलाधिकारी नयना गुंडे व उनकी बेटी को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।

Related posts