मंत्रीमंडल निर्णय: नगर परिषद में द्विसदस्यी व नगर पंचायत में 1 सदस्य होगी प्रभाग रचना..

551 Views

 

प्रतिनिधि। 22 सितम्बर
गोंदिया। आज महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विविध विषयों पर चर्चा हुई। वही कई महत्वपूर्ण निर्णय मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए। बैठक में महानगर पालिका, नगरपालिका/ नगरपरिषद, नगर पंचायत में 1 सदस्य प्रभाग रचना के एवज में बहुसंख्यक प्रभाग रचना पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस निर्णय के साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव में राजकीय आरक्षण हेतु ओबीसी प्रमाण निश्चित करने अधिनियम में बदलाव करने का निर्णय भी लिया गया।

निर्णय के तहत मुंबई महानगर पालिका को छोड़ सभी महानगर पालिका में 4 से कम और 2 से अधिक (तीन) सदस्यों की प्रभाग रचना पर निर्णय लिया गया, वही नगर पालिका/परिषद में 2 सदस्य प्रभाग रचना एवं नगर पंचायत में 1 सदस्य प्रभाग रचना का निर्णय लिया गया।

Related posts