“चाबी” को लग गई मुहर, गोंदिया में “जनता की पार्टी” का उदय

405 Views

अनुमान के मुताबिक आगामी चुनावों में भाजपा को हो सकता है नुकसान..!!

खास रिपोर्ट। 
गोंदिया। 2014 में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे व कमल फूल से गोंदिया विधानसभा का चुनाव लड़कर कुछ वोटों से शिकस्त खाने वाले आज के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल भाजपा से नाता तोड़कर नया राजनीतिक संगठन तैयार करेंगे किसी ने नहीं सोचा था। पर भाजपा द्वारा कोई बात बने इसका लंबा इंतेजार करने वाले निर्दलीय विधायक ने बात बनने का रास्ता नहीं दिखाई देने पर आखिरकार किसी भी पक्ष में ना जाते हुए खुद का ही झंडा फहराकर नए संगठन का आगाज कर दिया है।
उनके इस झंडे के नीचे भाजपा के अधिकांश वो चेहरे है जो भाजपा से अलग होकर ‘जनता की पार्टी’ के नाम से नए राजनीतिक संगठन से जुड़ चुके है। इस संगठन के उदय से गोंदिया में राजनीतिक भूचाल आ गया है। हाल ही में चाबी संगठन ने नई पार्टी के रुप में जनता की पार्टी के नाम से गोंदिया में झंडा गाड़कर अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी है, जिसमें राजनीति के दिग्गज व धुरंदर नेताओं का समावेश है।
संगठन की घोषणा के दौरान जनता की पार्टी के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कह दिया कि, स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इन चुनावों में हमें ताकत के साथ खड़े होकर जीत का लक्ष्य तय करना है।
गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में जनता की पार्टी के उदय से आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत व नगर परिषद चुनाव के साथ ही सहकार क्षेत्र के चुनाव में सभी पक्षों का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है।
गौरतलब है कि विधायक विनोद अग्रवाल को वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट न मिलने से नाराज जनता द्वारा बहुमतों से निर्दलीय विधायक के रूप में उन्हें चुना था। उनकी मजबूत पकड़ व कार्य करने की शैली से वे जनता के दिलों में छाए हुए है। वे कहते है ग्राम पंचायत, पंस, जिप व विधायक विकास रथ के चार पहिये है। और वे मिलकर इस रथ को आगे बढाएंगे।

Related posts