“आम्ही विश्व लेखिका” संस्था की गोंदिया जिला कार्यकारीणी घोषित, प्रा. डॉ. दिशा गेडाम अध्यक्ष नियुक्त

318 Views

 

प्रतिनिधि।02 अगस्त

गोंदिया : स्त्री लेखिकाओ को प्रोत्साहन देनेवाली संस्था “आम्ही विश्व लेखिका” के गोंदिया शाखा हेतु कार्यकारिणी चयन सभा का आयोजन साहित्य सम्राट, लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे इनकी जयंती एवं मैत्री दिवस के अवसर पर (1 अगस्त 2021 को) ऑनलाइन वेबिनार के तहत किया गया।

गोंडवाना दर्शन की निर्मात्री, जानी-मानी लेखिका, कवयित्री उषाकिरण आत्राम इनके आतिथ्य मे इस ऑनलाइन वेबिनार सभा की अध्यक्षता संस्था के सल्लागार, बुलढाणा जिला प्रमुख नीता नरेंद्र बोबडे ने की, उपाध्यक्ष के रुप मे वरिष्ठ साहित्यकार प्रा. विजया मारोतकर इन्होने “आम्ही विश्व लेखिका” संघ के कार्य प्रणाली विषयक जानकारी दी। तत्पश्चात सर्व सहमति से गोंदिया जिला कार्यकारिणी का चुनाव कर नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी।

अध्यक्ष के रुप मे प्रा.डॉ. दिशा गेडाम (एसएस गर्ल्स कॉलेज, गोंदिया), उपाध्यक्ष – डॉ सुवर्णा हुबेकर (केटीएस अस्पताल), सचिव – प्रा. कविता राजाभोज (एसएस गर्ल्स कॉलेज गोंदिया), कार्यकारी अध्यक्ष- सहा. शिक्षक श्रीमती यशोधरा सोनवणे (जि.प.प्राथमिक शाला हलबीटोला, जिला गोंदिया ), कोषाध्यक्ष- सहा.शिक्षिका वंदना कटरे (नुतन विद्यालय गोंदिया) संचालक- रा. अनिता कोडापे, (महिला कला व वाणिज्य महाविद्यालय चांदूररेल्वे) कु. पुष्पा लिल्हारे, शालू कृपाले (बाहेकार व्यसनमुक्ति केंद्र) इनका चयन किया गया। गोंदिया जिला कार्यकारिणी के चयन में जानी मानी लेखिका एवं कवयित्री उषाकिरण आत्राम को विशिष्ट रुप से निमंत्रक के रूप में चुना गया।

“आम्ही विश्व लेखिका” हैदराबाद, गोवा, गुजरात और दिल्ली सहित महाराष्ट्र के 36 जिलों में काम करने वाली लेखिकाओ का एक विश्व स्तरीय संगठन है। जो स्त्री लेखिकाओ के लेखन साहित्य को प्रोत्साहित करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य ज़मिनिस्तर पर कार्य कर रही महिलाओं के लेखन कौशल्य को दुनिया के सामने लाना है और इस उद्देश्य प्राप्ती के लिए विभिन्न नवनवीन उपक्रम अमल मे लाये जा रहे है” ऐसा निताताई बोबडे ने कहा तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुये उनके भावी प्रयासों में सफलता की कामना की।

सभा की प्रस्तावना प्रा. डॉ. दिशा गेडाम ने रखी, संचालन प्रा.अनीता कोडापे ने किया, वेबिनार सभा में विशेष रुप से डॉ माधुरी नासरे, विजेता चन्नेकर, प्रा. भारती कावळे, प्रा. अंबुले आदि महिला शक्ती ऑनलाइन उपस्थीत हुये. उपस्थीतो का आभार स्नेहा मेश्राम ने माना.

Related posts