गोंदिया: गड्डाटोली प्रभाग क्रमांक 5 में 300 से अधिक लोगों ने उठाया कोविड टिकाकरण का लाभ

391 Views
प्रतिनिधि। 03 जुलाई
गोंदिया: शहर के प्रभाग क्रमांक 5 स्थित गड्ढाटोली परिसर में आर.के. बहुद्देशीय संस्था द्वारा संस्था अध्यक्ष संजीव(सोनू) राय के नेतृत्व में कोरोना महामारी से बचने हेतु कारगर कोविड वेक्सीन के टीकाकरण शिविर का आयोजन आज 03 जुलाई को किया गया था, जहां 300 से अधिक लोगों ने शिविर में नाम पंजीकरण कर टीकाकरण का लाभ उठाया।
 गौर हो कि, समूचे विश्व सहित देश व राज्य में कोविड संकट अभी भी मंडरा रहा है। कोविड के दूसरे लहर में अनेक परिवारों ने अपनों को इस संक्रमण के संपर्क में आने पर खोया है। ये जीवित हानि फिर ना हो, इस हेतु इससे बचाव के लिए कोविड टिकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस टिकाकरण कार्यक्रम के आयोजन पर संस्था अध्यक्ष व आयोजक संजीव रॉय ने कहा कि, हम अपने प्रभाग के नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए कोरोना के शुरुवाती काल से ही इसके रोकथाम हेतु बचाव कार्य पर जोर दे रहे है। हमारे जिले में भले ही कोविड का पॉजिटिविटी दर राज्य में सबसे कम, पर हमें भविष्य में आने वाले तीसरे संकट से निपटने सजग रहना आवश्यक है।
उन्होंने कहा, आज इस शिविर के माध्यम से करीब 300 से अधिक लोगो ने अपना पंजीकरण कर कोविड टिकाकरण का पहला व दूसरा डोज का लाभ उठाया है। शासन व प्रशासन स्तर पर राज्य में डेल्टा प्लस वेरियंट के मरीज मिलने पर तीसरे लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिसके चलते आंशिक लॉकडाऊन लगाया गया है।
इस शिविर में स्थानीय प्रभाग वासियों के अलावा भी गोंदिया शहर के दूरदराज क्षेत्रों से आये लोगों ने टिकाकरण का लाभ उठाया। वैक्सीन की कमी के कारण काफी लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा।
टीकाकरण शिविर के सहयोग हेतु संस्था अध्यक्ष संजीव(सोनू) राय, विनोद आगाशे, बापू लांजेवार, दीपम टेहरा, सागर राउत, दयानंद शर्मा, डिल्लू गुप्ता, चंद्रकुमार चूटे आदि कार्यकर्ताओं अथक सहयोग किया। गड्ढा टोली परिसर के नागरिकों द्वारा युवा समाज सेवी संजीव राय के इस समाजसेवी कार्य के लिए संपूर्ण परिसर में प्रशंसा की जा रही है।

Related posts