गोंदिया: सांसद प्रफुल पटेल की पहल पर नगर परिषद विकास कार्यों को लेकर आज मुंबई मंत्रालय में बैठक

1,511 Views

 

प्रतिनिधि। 29 जून
गोंदिया: गोंदिया-भंडारा जिले में नगर परिषद एवं नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर आज मंगलवार (29) दोपहर 3 बजे मुंबई स्थित मालाबार हिल स्थित महाराष्ट्र सड़क विकास निगम के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक में दोनों जिलों में नगर परिषद और नगर पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा होगी.

इस बैठक में सांसद प्रफुल्ल पटेल, प्रधान सचिव, शहरी विकास विभाग, दोनों जिलों के जिलाधिकारी, नगर परिषदों के मुख्य अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

गौरतलब है कि ये बैठक सांसद प्रफुल्ल पटेल की पहल पर आयोजित की गई है जिसमें दोनों जिलों के विकास कार्यों पर चर्चा होगी.

Related posts