गोंदिया: वन्यजीवों से मक्के की खेती बर्बाद, वन विभाग दे मुआवजा

160 Views

 

प्रतिनिधि।

गोंदिया। जिले के गोरेगांव वन विभाग अंतर्गत बागड़बंध जंगल से सटे खेत में लगाई गई मक्के की फसल को वन्यजीवों ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। जिस वजह से खाड़ीपार निवासी किसान विजय यशवंतराव राणे को १० हजार से अधिक रुपए का नुकसान पहुंचा है। पीडि़त किसान विजय राणे ने वन विभाग से मांग की है कि तत्काल नुकसान का पंचनामा कर नुकसान भरपाई दी जाए। बता दें कि इसके पूर्व भी वन्यजीवों ने धान की फसल के साथ-साथ अन्य फसलों को भी नष्ट कर देने की घटनाएं हो चुकी है।
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि धान की पारंपारिक खेती के साथ-साथ किसान अब नगदी फसलों तथा अन्य फसलों पर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गोरेगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत खाड़ीपार निवासी विजय राणे ने भी धान फसल के साथ-साथ मक्के की फसल भी बागड़बंध के खेत में लगाई है। फसल इतनी अच्छी थी कि अचानक वन्यजीवों ने मक्के की फसल पर हमला बोल दिया। इस घटना में लगभग १ एकड़ी में लगी मक्के की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसान विजय राणे ने इस संदर्भ में गोरेगांव वन विभाग को अधिकृत रूप से दस्तावेजों सहित आवेदन किया कि तत्काल नुकसान का पंचनामा कर मुआवजा दिया जाए।

Related posts