गोंदिया: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हिरामन तिड़के की उपचार के दौरान मृत्यु, तिरोडा पुलिस ने दी सलामी, चिखली में हुआ अंतिम संस्कार

529 Views

 

प्रतिनिधि। 24 मई

गोंदिया। देश की आजादी में अपना किरदार निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री हिरामन दयाराम तिड़के निवासी तिरोडा (चिखली) की मृत्यु होने की खबर से पूरा परिसर गमगीन है।

जानकारी के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हिरामन तिड़के की उम्र करीब 98 वर्ष आयु की होकर वे उपचार हेतु गोंदिया के सहयोग हॉस्पिटल में भर्ती थे। 22 मई की रात 10 बजे के दौरान उनका निधन हो गया। मृत्यु होने की जानकारी उनके पुत्र नंदकिशोर तिड़के निवासी चिखली ने तिरोडा पुलिस थाने को दी।

 उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव चिखली ले जाया गया, जहां 23 मई को सुबह तिरोडा पुलिस की उपस्थिति में सलामी पेश कर अंतिम संस्कार किया गया। 

Related posts